NEW English Version

एक्शन-एंटरटेनर भोला का ट्रेलर रिलीज़

इस साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन-एंटरटेनर भोला का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। पहली बार, एक हिंदी फिल्म ट्रेलर को आईमैक्स 3डी फॉर्मेट में लॉन्च किया जा रहा है, जिससे इसने पूरे देश के फैंस को बेहतर अनुभव देते हुए उनमें उत्सुकता की लहर दौड़ा दी है। फिल्म का पहला लुक सामने आने के बाद आने वाली इस एक्शन-एडवेंचर को देखने के लिए जनता की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं और अब परिभाषा बदलते हुए एक्शन पैक्ड ट्रेलर ने जनता को काफी उत्साह से भर दिया है।

फिल्म में मास महाराजा, अजय देवगन, तब्बू, विनीत कुमार, गजराज राव, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल और अमाला पॉल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। टीज़र में दिखाई दिए एक्शन सीक्वेंस के साथ फिल्म का इमोशनल पार्ट पहले ही चर्चा का विषय बन गया था और अब ट्रेलर भी जनता को इम्प्रेस करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अजय देवगन द्वारा निर्देशित फिल्मों में से चौथी फिल्म, भोला एक निडर पिता की कहानी है, जो अपनी बेटी तक पहुँचने के लिए हर तरह की कठिनाइयों से लड़ता है। ड्रग लॉर्ड्स से लेकर कर्रप्ट फोर्सेस और कई मुसीबतों तक, भोला को कोई नहीं रोक सकता, वह बाहर से तो एक फाइटर है, लेकिन अंदर से एक रक्षक भी है। 30 मार्च, 2023 को भोला जल्द ही आपके नज़दीकी थिएटर में आ रही है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »