NEW English Version

बटुरा रामपुर प्रोजेक्ट खुली खदान क्षेत्र के कोयला खदान बंद कराने को लेकर किसानों ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सूर्य प्रताप सिंह
ब्यूरो चीफ, मध्य प्रदेश

शहडोल रामपुर: बटुरा मेघा प्रोजेक्ट कोयला खदान ग्राम पंचायत रामपुर ग्राम अतंरिया बिछिया बटुरा के विभिन्न किसानों के समस्याओं के निराकरण हेतु पूर्व में प्रेषित ज्ञापनों एवं पत्र कई बार ज्ञापन देने के उपरांत भी समस्या का समाधान न होने के कारण अनिश्चितकालीन रामपुर बटुरा खदान बंद करने के सम्बन्ध में जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड सोहागपुर क्षेत्र कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया है। ग्राम रामपुर बलिया दोनों ग्रामों का अधिग्रहण सुहागपुर क्षेत्र द्वारा वर्ष 2009/2010 में किया गया था।
जिसके बाद से लगातार किसानों द्वारा सम्पूर्ण संपत्ति के मुआवजा एवं पुनर्वास के लिए मांग किया गया। लेकिन अभी तक मांग अपूर्ण है। रामपुर बेलिया दोनों ग्रामों में कुल रोजगार 1325 मजदुर हुआ था। लेकिन आज दिनांक तक लगभग 100 रोजगार कंपनी द्वारा किसानों को दिया गया है। जबकि डीआरसी एवं भूमि पूजन में कंपनी द्वारा यह कहा गया था की 60 प्रतिशत रोजगार प्रदान करने के बाद ही कोयला का उत्खनन करेंगे और ग्राम पंचायत अटरिया बिछिया बत्रा के किसानों के जमीन अधिग्रहण कर लिया गया है।
परन्तु अभी तक उन किसानों को मुआवजा देने का कोई प्रक्रिया नहीं किया गया है। किसान बहुत परेशानं है। उनके समस्याओं को जल्द जल्द समाधान नहीं हुआ। तो आने वाले समय में सभी ग्राम पंचायत मिलकर खुले खदानों को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया जाएगा। जब तक किसानों का मुआवजा सभी किसानों को रोजगार मुहैया नहीं कराया जाता है। तब तक रामपुर बटुरा प्रोजेक्ट कोयला खदान को बंद रखा जाए। इस अवसर पर किसान एकता संघ के युवा प्रकोष्ठ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मध्य प्रदेश प्रभारी अमित शर्मा, वरिष्ठ किसान नेता केशव भारती, भूपेश शर्मा, राजकमल मिश्रा, मनमोहन चौधरी, आदित्य त्रिपाठी, ओंकार साहू जनपद सदस्य चाँद कुमार मिश्रा क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »