NEW English Version

दृढ़ संकल्प शक्ति एवं पूर्ण सर्मपण द्वारा सफलता प्राप्त करने का मंत्रः राहुल सिंह

संत अतुलानन्द कॉनवेन्ट स्कूल, कोइराजपुर, में प्रतिभा सम्मान समारोह -2022 सम्पन्न

वाराणसी : संत अतुलानन्द कॉनवेन्ट स्कूल, कोइराजपुर हरहुआ, वाराणसी के ज्ञानपीठ सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह -2022 के अन्तर्गत कक्षा-1 से 11वीं तक के परीक्षा परिणामों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफल मेधावियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस विशेष समारोह में टीईएएमएस(प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित, कला एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी) के प्रत्येक वर्ग में उत्कृष्ट मॉडल के लिए भी नवोन्मेष प्रतिभा सम्पन्न विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
संस्था की प्रधानाचार्या डा0 नीलम सिंह जी ने समारोह में पधारे सभी अभिभावक वृन्द एवं गणमान्य-जन का स्वागत कर विशेष आभार अभिव्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का महत्व समझाया। संस्था सचिव राहुल सिंह एवं निदेशिका डा0 वंदना सिंह ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए उन्हे अहंकार एवं अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी एवं दृढ़ संकल्प शक्ति एवं पूर्ण सर्मपण द्वारा सफलता प्राप्त करने का मंत्र समझाया। विद्यार्थियों ने अपने संस्था सचिव के कर कमलों द्वारा पुरस्कार प्राप्त कर अपूर्व ऊर्जा एवं आह्लाद का अनुभव किया।
नव दुर्गा के साक्षात स्वरूप को प्रतिष्ठित कराता समूह नृत्य एवं समूह गीत की अभिराम प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। समारोह में पधारे अभिभावकवृन्द भी अपने बच्चों की सफलता को देखकर गौरवान्वित एवं अभिभूत हुए। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र पाण्डेय एवं श्रीमती चन्द्रिमा दत्ता द्वारा किया गया ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »