NEW English Version

प्रतिष्ठित शैलुशिक राशबिहारी ग्रुप के थिएटर फेस्टिवल में सम्मानित हुए दिब्येंदु भट्टाचार्य; कोलकाता में थिएटर के अपने शुरुआती दिनों को फिर से किया याद

मुस्कान सिंह

दिब्येंदु भट्टाचार्य, फिलहाल समीक्षकों द्वारा सराहे जा रहे और दर्शकों द्वारा बड़े स्तर पर पसंद किये जाने वाले वेब शो, रॉकेट बॉयज़ 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। हालांकि बहुमुखी प्रतिभा के धनि दिब्येंदु के पास जश्न मनाने का एक और कारण है! दिब्येंदु भट्टाचार्य भारतीय मनोरंजन क्षेत्र में उनके अपार योगदान के लिए, शानदार शैलुशिक राशबिहारी ग्रुप के थिएटर फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है।

सिटी ऑफ़ जॉय, कोलकाता में दिब्येंदु ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “अपने स्कूल, कॉलेज आदि को फिर से देखना एक पूर्ण सम्मान की बात है, वह भी जब आप अपने होम टाउन में हों। मैंने शैलुशिक राशबिहारी ग्रुप की स्थापना के समय से ही उसके साथ थिएटर किया है। 80 के दशक के अंत में, मैं इस थिएटर ग्रुप के शुरुआती सदस्यों में से एक रहा हूं। यह मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। तब हम नहीं जानते थे कि ग्रुप (शैलूशिक राशबिहारी ग्रुप) कोलकाता में कला को फिर से परिभाषित करने जा रहा है। जैसा कि इसने किया है।”

कोलकाता में अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हुए, उन्होंने आगे कहा, “मैं कुछ दिनों के लिए यहां हूं क्योंकि मेरा मानना है कि एक कलाकार के लिए समय-समय पर अपनी जड़ों को फिर से देखना जरूरी है। मैं अपने प्रियजनों से मिलने और उनके साथ कुछ अच्छा समय बिताने का प्लान बना रहा हूं।” इसके अलावा, मैं यहां अपनी एक बंगाली फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन से जुडी आवश्यकताओं के लिए भी हूं।”

काम के लिहाज से देखें तो दिब्येंदु के पास वर्तमान में अक्षय कुमार-स्टारर ‘कैप्सूल गिल’ के साथ-साथ कई प्रोजेक्ट्स मौजूद हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »