NEW English Version

जिमी शेरगिल अभिनीत सुदीप्तो सरकार की ‘ऑपरेशन मेफेयर’, मिल रहीं शानदार प्रतिक्रियाएं

मुस्कान सिंह

एक ऐड-फिल्म डायरेक्टर के रूप में 300 से अधिक ब्रांड्स की प्रतिष्ठा को मजबूत करने के बाद, मिसाल बन चुके प्रतिभाशाली सुदीप्तो सरकार, अपनी पहली बॉलीवुड फीचर फिल्म ‘ऑपरेशन मेफेयर’ के साथ दर्शकों को अचंभित करने के लिए तैयार हैं। फिलहाल लंदन में रह रहे, सुदीप्तो ने इससे पहले दो शार्ट फिल्म्स ‘अनोखा’ और ‘कृष्णास प्लेग्राउंड’ के साथ खुद को एक उभरते हुए निर्देशक के रूप में साबित किया है, जिन्हे दुनियाभर में होने वाले फिल्म फेस्टिवल्स में भी भरपूर सराहना मिली है।

‘ऑपरेशन मेफेयर’ के लेखन व निर्देशन पर सुदीप्तो ने कहा, “ऑपरेशन मेफेयर असल घटनाओं से प्रेरित है और लंदन में पुलिस फ़ोर्स द्वारा उपयोग की जाने वाली दिलचस्प टेक्निक्स को दर्शाती है। मैंने इस फिल्म के जरिये एक मल्टीकल्चरल ब्रिटेन को दिखाने की कोशिश की है।”

बॉलीवुड में एक निर्देशक के रूप में अपने डेब्यू पर, उन्होंने आगे कहा, “मेरी पहली हिंदी फिल्म होने के नाते, ‘ऑपरेशन मेफेयर’ एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी फिल्म है और मैं अपने प्रोड्यूसर्स, टी-सीरीज, पूरी कास्ट व क्रू के प्रति इस पूरे सफर में उनके लगातार सपोर्ट के लिए आभारी हूं।” जिमी शेरगिल के साथ काम करने के बारे में उन्होंने कहा, “मैं हमेशा जिमी शेरगिल को अमर सिंह (नायक) की भूमिका के लिए कास्ट करना चाहता था। वास्तव में, वह एकमात्र ऐसे एक्टर थे जिन्हें मैंने स्क्रिप्ट भेजी थी। जिमी एक जागरूक एक्टर हैं, वह काफी सपोर्टिव और आइडियाज से भरे हुए हैं, उनके साथ काम करना, मेरे लिए एक ख़ुशी की बात थी।”

सुदीप्तो कहते हैं, “वेदिका दत्त बहुत टैलेंटेड और हार्डवर्किंग हैं, उन्होंने अपने किरदार में अच्छी तरह फिट होने के लिए महीनेभर की वर्कशॉप्स की हैं। अंकुर भाटिया ने केविन के किरदार में जान फूंक दी है और फिल्म में सरप्राइज पैकेज के रूप में नजर आने वाले हैं। स्नेहा सिंह, वेदांत सरकार और अंजलि शर्मा, ये सभी बेहतरीन सपोर्ट कास्ट थे।”

फिल्म में जिमी शेरगिल, वेदिका दत्त, अंकुर भाटिया और ऋतिका चेबर प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जिन्हे दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यु मिल रहे हैं, और अपनी यूनिक स्टोरी व कलाकारों द्वारा लाजवाब परफॉरमेंस के लिए प्रशंसा प्राप्त कर रहे हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »