NEW English Version

अच्छी डाइट से करें सेल्युलाईट को बायं-बायं

विनीता झा
कार्यकारी संपादक

सेल्युलाईट एक ऐसी बीमारी है, जो अधिकांश महिलाओं को ही प्रभावित करती है। इसमें जहां भी वसा जमा होता है वे त्वचा के नीचे दिखाई देने लगती है। जो कि सूजन या नारंगी के छिलके की तरह दिखाई देता है। यह बीमारी आमतौर पर जांघों और तल पर होता है। सेल्युलाईट होने के बहुत से कारण हो सकते है। हार्मोनल असंतुलन या अधिक वजन होने के कारण एक्सेस एस्ट्रोजन होता है जिससे सेल्युलाईट बढ़ सकता है। असंतुलित रक्त शर्करा का स्तर भी सेल्युलाईट का कारण हो सकता है। लेकिन अपने आहार में सही डाइट को जोड़ने से आप सेल्युलाईट को कम कर सकते हैः-

खूब सारा पानी पीएं

पानी सेल्युलाईट की उपस्थिति को कम करने में बेहद कारगर है। क्योंकि अच्छे तरह के हाइड्रेटेड सेल्युलाईट से लड़ने में मदद कर सकते हैं। डिहाइड्रेटिड त्‍वचा के अंदर फैट कोषिकाएं और भी दिखने लगती है, इसलिए यह ध्यान रखें कि पानी खूब पीएं। आपको दिन में 8-10 गिलास पानी जरुर पीना चाहिये।

ओमेगा-3

ओमेगा-3 और ओमेगा-6 में उच्च खाद्य पदार्थ होते है जो सेल्युलाईट को कम करते है। ओमेगा -3 में फ्लैससीड, सैल्मन, जैतुन का तेल और अखरोट जैसे अच्छे स्त्रोत होते है। ओमेगा-6 फैटी एसिड में सूरजमुखी के बीज और सोयाबिन पाए जाते है।

साबुत अनाज

इनमें विटामिन, खनिज और आहार फाइबर होते है जो सेल्युलाईट से लड़ने में काफी मददगार साबित होते हैं। चिकनी व सेल्युलाईट मुक्त त्वचा पाने के लिए अपने आहार में ब्राउन चावल, बाजरा, अमरान्थ और बतुआ को शामिल करें।

फल

फल खाना बहुत ही आवश्यक है, चूंकि इसमें विटामिन और फाइवर की श्रेणी काफी ज्यादा होती है जो सेल्युलाईट को कम करने में काफी बेहतर होता हैं। अधिकतर फलों में उच्च मात्रा में पानी होता है, जिससे वजन को घटाने के साथ ही सेल्युलाईट को भी कम किया जा सकता हैं। तो इसलिए सुनिश्चित कर लें कि आप अपने आहार में अधिक से अधिक फलों को शामिल करेंगे।

सब्जियां

उच्च तरल पदार्थ, पोषक तत्वों, और फाइबर, सेल्युलाईट से लड़ने के लिए उपयुक्त हैं। इसलिए क्योंकि इसमें फोलिक एसिड सामग्री होती है जो शरीर में वसा भंडारण से लड़ता है।

हरे रंग की पत्तेदार सब्जियां

पालक और अन्य पत्तेदार साग में पीतिका होती है, जो सेल्युलाईट को कम करती हैं और वसा को एकत्र होने से रोकता हैं। त्वचा में हाइड्रेषन और लोच बढ़ाने में भी मदद करता है। इसलिए आप सेल्युलाईट से बचने के लिए अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को अधिक शामिल करें।

खास टिप्स

  • कम फैट वाला भोजन लें। साथ ही आप कार्बोहाइड्रेट भी ले सकते हैं। ट्यूना, लीन मीट और चिकन सबसे अच्छा रहेगा। ये ऐसे भोजन हैं, जिनमें प्रोटीन ज्यादा और फैट कम पाए जाते हैं। ज्यादा प्रोटीन लेने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा।
  • अगर आप अपने शरीर के निचले हिस्से को कम करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा होगा कि आप पनीर, फैटी मीट, दही, मक्खन, सोर क्रीम आदि से बचें।
  • होल ग्रने, फाफरा, स​ब्जी, फल, फली, ओट्स, सी फूड, स्किनलेस चिकन, टर्की ब्रेस्ट आदि शामिल है। अगर आप इन आहार को सख्ती के साथ लेंगे तो निश्चित रूप से आपको फायदा होगा।
  • अपने आहार में कैल्सियम से भरपूर भोजन लें। हरी सब्जियां, लहसुन, दूध, पालक, ब्रोकली, कुलीफ्लावर आदि पेर शेप्ड बॉडी के लिए काफी फायदेमंद होता है। विनीता झा
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »