NEW English Version

जीईएम राष्ट्रहित में एक डिजिटल टूल है : केन्‍द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री

वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने अधिक निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं से जीईएम से प्रभावी तरीके से जुड़ने की अपील की

केन्‍द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज मुंबई में कहा कि वित्त वर्ष 2022-2023 में, सरकारी पोर्टल गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस (जीईएम) से वस्तुओं और सेवाओं की खरीद 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने जनता और राष्ट्रीय हित में एक डिजिटल उपकरण के रूप में जीईएम की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि जीईएम उस गति का प्रतीक है जिसके साथ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आधुनिक तकनीक के माध्यम से देश को आगे ले गए हैं। वह जीईएम की ऐतिहासिक उपलब्धि पर एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे थे। देश के विभिन्न हिस्सों से मीडियाकर्मी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि हाल ही में मुंबई में जी20 व्यापार और निवेश कार्य समूह की बैठक हुई, जिसमें सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में जी-20 की अध्यक्षता मिली है और यह तेजी से विकसित हो रहे नए भारत की उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है।

नई दिल्ली में कल जारी विदेश व्यापार नीति 2023 के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसका उद्योग और व्यापार ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि विदेश व्यापार नीति में स्थिरता की भावना परिलक्षित होती है।

जीईएम के विजन और आगे की यात्रा के बारे में जीईएम के सीईओ पी.के. सिंह ने उन सभी हितधारकों को धन्यवाद दिया, जो जीईएम को इतनी अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले शुरुआती चालक हैं।

जीईएम ने वित्त वर्ष 2022-23 में 31 मार्च 2023 तक, सकल व्‍यापारिक मूल्‍य (जीएमवी) का चौंका देने वाला ₹ 2 लाख करोड़ दर्ज किया है। संचयी रूप से, जीईएम ने अपने हितधारकों के जबरदस्‍त सहयोग से, स्थापना के बाद से 3.9 लाख करोड़ रुपये के जीएमवी को पार कर लिया है। जीईएम पर लेनदेन की कुल संख्या भी 1.47 करोड़ को पार कर गई है। जीईएम 67,000 से अधिक सरकारी खरीदार संगठनों की विविध खरीद आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है। पोर्टल में 32 लाख से अधिक सूचीबद्ध उत्पादों के साथ-साथ 11,700 से अधिक उत्पाद श्रेणियां हैं, इसके अलावा 2.8 लाख से अधिक सेवा प्रस्तावों के साथ 280 से अधिक सेवा श्रेणियां हैं। विभिन्न अध्ययनों के आधार पर, प्लेटफॉर्म पर न्यूनतम बचत लगभग 10 प्रतिशत है, जो ~ ₹40,000 करोड़ रुपये के सार्वजनिक धन की बचत में परिवर्तित होती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »