NEW English Version

सोनी सब के ‘अलीबाबा – एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2’ में खलनायक इब्लीस के रूप में शामिल हुए आरव चौधरी 

आकर्षक किरदारों और दिलचस्प कहानी के साथ यह शो प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया है। हाल के एपिसोड्स में सिमसिम (सायंतनी घोष) के पिरामिड से भागने की वजह से शो का पसंदीदा खलनायक लौट आया है। हालांकि, निर्माताओं ने इस ट्विस्ट को और मनोरंजक बनाने की तैयारी कर ली है क्योंकि सिमसिम का दुष्ट साथी इब्लिस का आखिरकार शो में पदार्पण हो रहा है

सोनी सब के लोकप्रिय फैमिली एंटरटेनर ‘अलीबाबा – एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2’, में अली – द रखवाला (अभिषेक निगम) के कारनामों को प्रदर्शित किया जाता है, जो अपनी जमीन की रक्षा करने की खातिर बुराई से लड़ता है। आकर्षक किरदारों और दिलचस्प कहानी के साथ यह शो प्रशंसकों का पसंदीदा बन गया है। हाल के एपिसोड्स में सिमसिम (सायंतनी घोष) के पिरामिड से भागने की वजह से शो का पसंदीदा खलनायक लौट आया है। हालांकि, निर्माताओं ने इस ट्विस्ट को और मनोरंजक बनाने की तैयारी कर ली है क्योंकि सिमसिम का दुष्ट साथी इब्लिस का आखिरकार शो में पदार्पण हो रहा है।  

शो के बेहतरीन कलाकारों में अब प्रतिभाशाली आरव चौधरी जुड़ गए हैं। वह शो में खलनायक इब्लीस की भूमिका निभा रहे हैं। इब्लीस एक अत्याचारी है जो पूरे ग्रह पर बुरी शक्तियों को फैलाना चाहता है। वह विनाश और निर्दोष लोगों की हत्या करने के लिए प्रेरित है। वह एक निर्दयी, साहसी और धूर्त है, जो अपनी प्रेमी और भक्त सिमसिम के साथ है। एक दानव के रूप में, वह जानता है कि उसे मारा नहीं जा सकता, जिससे वह और अधिक शक्तिशाली व क्रूर हो गया है। उनके सबसे बड़े दुश्मन मुस्तफा और उसका बेटा अलीबाबा हैं, जिनके पास दिव्य जादुई शक्तियां हैं जो बुराई को फैलने से रोक सकती हैं। इब्लीस इस जादू और इसे धारण करने वालों को नष्ट करना चाहता है, क्योंकि उसकी दुष्ट आत्मा उसके ताबीज के साथ जुड़ी हुई है, जिससे वह अलग नहीं हो सकता। शो में आरव चौधरी की एंट्री निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक रोमांचक पल बनाएगी।  

इब्लीस की भूमिका निभाने पर आरव चौधरी ने कहा कि, “एक खलनायक को चित्रित करना चुनौतीपूर्ण है। मुझे यकीन है कि दर्शक इसे सराहेंगे। इब्लीस अब तक मेरे निभाए सभी किरदारों से अलग है। मैं इस चरित्र की ऊर्जा को बॉलीवुड के सबसे बड़े खलनायकों के समान मानता हूं। मैं सायंतनी के साथ फिर से काम करने को लेकर भी उत्सुक हूं और हम पहले ही सेट पर एक-दूसरे से बातचीत कर चुके हैं। मेरा लक्ष्य एक अविस्मरणीय प्रदर्शन देना है जो दर्शकों पर अपनी अमिट छाप छोड़े। सोनी सब के साथ यह मेरा पहला शो है और सोनी सब परिवार का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। देखिये अलीबाबा एक अंदाज़ अनदेखा: चैप्टर 2, हर सोमवार से शुक्रवार, शाम 7 बजे सिर्फ सोनी सब पर मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »