NEW English Version

आज के समय में शकल के साथ अकल और खूबसूरती के साथ स्मार्टनेस होना बेहद जरूरी

विनीता झा
कार्यकारी संपादक

हर युग में खूबसूरती के रंग व रूप बदलते आए हैं। पहले जहां औरतों के घूंघट से ही उनकी सुंदरता का अनुमान लगाया जाता था। वहीं आज के माडर्न जमाने में उनके खुले विचारों से खूबसूरती का अंदाजा लगाया जाता है। आज के समय में शकल के साथ अकल और खूबसूरती के साथ स्मार्टनेस होना बेहद जरूरी है। वैसे स्मार्टनेस की बात की जाए तो उसकी कोई एक परिभाषा नहीं होती बल्कि कई तत्वों के समावेश को ही स्मार्टनेस का नाम दिया गया है। स्मार्ट दिखने के लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना आवश्यक है। तभी आप नए जमाने की खूबसूरत व स्मार्ट महिला कहलाएंगी-
गलत रंग न पहनें-

कभी-कभी टी वी या अखबार में हम किसी न किसी माडल या हीरोइन को ऐसे रंगों में देखते हैं कि उनके परिधान व उनकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। हम भी वैसे ही रंग व डिजाइन खोजने लगते हैं। लेकिन ऐसी गलती न करें। भगवान ने सबके शरीर की बनावट व उसका रंग-रूप एक दूसरे से भिन्न बनाया है। तो ये जरूरी नहीं है कि जो रंग दूसरों पर अच्छा लग रहा है वह आप पर भी खिलेगा। कुछ रंग तो खास तौर पर ऐसे ही होते हैं जो कि सब पर अच्छे नहीं लगते हैं। जैसे सूरजमुखी पीला, नारंगी, सुर्ख गुलाबी आदि। तो कोई भी नया रंग खरीदने से पहले खुद पर पहनकर देख लें कि आप पर कैसा लग रहा है? अन्यथा आप के पैसे भी बेकार हो जाएंगे और देखने वालों को अच्छा भी नहीं लगेगा।
फिटिंग का रखें ध्यान-

अपने कपड़े खरीदते समय साइज पर न जाएं बल्कि कपड़ों की फिटिंग पर ध्यान दें कि उन्हें पहनने के बाद आप कैसे दिख रहे हैं। बाडी टाइप के अनुसार साइज लेने से जरूरी नहीं है कि वह आप पर जंचे। ऐसे कपड़ें लें जो कि आप की बाडी की कमियों को छिपाते हुए खूबसूरती को बढ़ावा देते हों। कपड़ों में आप को आरामदायक भी महसूस होना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि फैशन के चक्कर में आप कपड़ों में फस जाएं व असहज महसूस करें।
घटिया मेकअप-

दिन में हल्का, रात में डार्क मेकअप करना चाहिए। स्पोर्टस इवेंट में न के बराबर और पार्टी में डार्क मेकअप चलता है। जब हम हर जगह एक जैसे कपड़े नहीं पहनते हैं तो हर जगह एक जैसा मेकअप करने का क्या तुक बनता है। हर जगह सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक लगाने से नहीं चलेगा। कुछ स्थानों में हल्के रंग की लिपस्टिक का भी ज्यादा असर होगा। साथ ही बदलते मेकअप ट्रेंड से खुद को अपडेट रखें।
चमकते नाखून-

अपने नाखूनों को हमेशा साफ रखें। हो सके तो उनमें नेलपेंट लगाकर, सही तरीके से शेप दें. अक्सर लोगों की नजर आप के नाखूनों पर जाती है। अगर वे गंदे हों, टूटे हुए हों तो आप को खुद भी अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए खूबसूरती बढ़ाते समय नाखूनों को नजंरअंदाज कतई न करें। यदि आप कामकाजी महिला हैं तो हल्के रंग की नेलपालिश लगाकर रखें और तडकते भडकते रंगों को छुट्टी के दिनों के लिए संजोकर रख लें।
सुगंधित रहें-

कई लोगों को अधिक पसीना आता है खासकर अंडरआर्म्स में. उन लोगों में से दूर से ही दुर्गंध आने लगती है। लोग आप की दुर्गंध से दूर भागें, इससे बढ़िया है कि आप एक अच्छा सा डियोडरेंट लें जो कि आप की बाड़ी टाइप को सूट करता हो और उस डियोडरेंट का इस्तेमाल करें। अपने डियोडरेंट को समय-समय पर बदलते रहें क्यों कि जीवन के अलग-अलग पड़ावों पर हमारे शरीर की दुर्गंध बढ़ती रहती है। किसी को अपने से दूर जाने का कारण न बनाएं बल्कि ऐसा डियोडरेंट लगाएं कि लोग आप के पास खिंचे चले आएं।

हेयर कलर-

किसी ने ठीक ही कहा है कि हमारे बाल हमारा गहना हैं। अगर हम अपने बालों के साथ अच्छे प्रयोग करें तो खूबसूरती में चार चांद लगाए जा सकते हैं। लेकिन इन प्रयोगों का प्रयास विपरीत हो जाए तो खूबसूरती बदसूरती में तबदील हो सकती है। अपने बालों में कलर करना, अच्छा सा हेयरकट आप को नया लुक दे सकता है। बालों से ही आप नए-नए लुक अपना भी सकती हैं। हालांकि बालों को कलर कर उनकी देखभाल करना महंगाई को सौदा है। तो, ऐसे में आप अपने बालों के कुछ भागों का हाइलाइट कर भी नया लुक प्राप्त कर सकती हैं। तो ऐसे कुछ छोठे-छोटे टिप्स का पालन किया जाए तो हर कोई आप को एक बार तो पलटकर जरूर ही देखेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »