NEW English Version

आरआईएनएल ने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी आर अम्बेडकर को उनकी 132वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र की कॉरपोरेट इकाई आरआईएनएल ने 14 अप्रैल 2023 को उक्कुनगरम में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. बी आर अम्बेडकर को उनकी 132वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 आरआईएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ( सीएमडी ) श्री अतुल भट्ट ने इस अवसर पर भारत रत्न डॉ. बी आर अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाबा साहेब का उनकी 132वीं जयंती पर स्मरण करते हुए आरआईएनएल के सीएमडी श्री अतुल भट्ट ने कहा कि बाबा साहेब एक विशाल और बहु-प्रतिभाशाली व्यक्तित्व थे और हमें बाबा साहेब के विचारों और दर्शन को सीखना और आत्मसात करना होगा।

आरआईएनएल के सीएमडी श्री अतुल भट्ट ने बाबा साहेब के बहु-कौशल दृष्टिकोण को विकसित करने और एक लाभप्रद संगठन के लिए मूल्य सृजन में उनके दर्शन को सामूहिक रूप से अनूदित करने के लिए आरआईएनएल को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, ‘‘ सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने और और उनसे सफलतापूर्वक उबरने के लिए आईये हम अपने भीतर बाबा साहेब की आत्मा की खोज करें। ‘‘

इस शुभ दिन पर वैशाखी बुद्ध विहार के परिसरों में बोधि वृक्ष का एक पौधा लगाया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »