NEW English Version

ट्रैवल में करें ऐसे अपने बैग को कैरी

ट्रैवलिंग के दौरान ज्यादा सामान लेकर चलना आसान नहीं होता। ऐसे में एक ही बैग या सूटकेस में ज्यादा सामान रखने के लिए थोड़ी स्मार्टनेस दिखानी होगी। घुमक्कड़ी हो या काम का सिलसिला, ट्रैवलिंग लाइफ का एक अहम हिस्सा है। यूं तो इसे हम बहुत एंजॉय करते हैं, लेकिन सामान को सही तरीके से कैरी करना इसे और बेहतर बना सकता है। तो आइये जानते है कैसेः-

शादी में जा रहे तो तब

  • यदि आप एक शादी में जा रहे हैं, तो यह सुनिश्चित कर ले कि जो भी प्रोडक्ट आप ले जा रहे है वो इस्तेमाल और टेस्ट की हुई हो। नए प्रोक्टडों के साथ प्रयोग करने आपको एलर्जी भी हो सकती हैं इसलिए शादी से पहले अपने चेहरे को बिगाड़ने के लिए ऐसा ना करें।
  • आपके सबसे उत्तम इत्र पैक करें। शादियों का अवसर भव्य और हमेशा याद रहने वाला होता है, इसलिए आपको अच्छी गंध महसूस करना चाहते हैं।
  • वाटरप्रुफ आइज मेकअप आवश्यक ले ले, यदि आपकी आखें से आंसू निकलता हो।
  • एक कर्लिंग आइनर या हेयर स्ट्रैटन जरूरी पैक कर ले चूंकि इससे आप हर फक्शन में विभिन्न तरीके के हेयर स्टाइल बना सकते है।
  • अपने मेकअप बैग में अच्छी कोल्ड क्रीम या म्योचरराइजर को अवश्य शामिल करें चूंकि वो आपकी त्वचा को रात में हाइड्रैटड रखेगा।

अगर पार्टी में जाना हो तो

  • अधिकांश पार्टिज का समय रात को ही होती है, इसलिए यह सुनिश्चित कर लें कि आप ग्लैमरस ग्लिटर मेक-अप साथ ले जा रहे हैं।
  • अपने बालों को रंगने के लिए हेयर एक्सटेंशन या हेयर मसकारा अपने साथ ले जा सकते है।
  • प्राकृतिक बालों के लिए, आप आने साथ हेयर मूस ले जा सकती है चूंकि इससे आप अपने बालों को एक्सट्रा वॉल्यूम और चमक प्रदान कर सकती है।
  • यदि आप बेर तरह के कपड़े पहनने की योजना बना रही हैं तो बाल हटाने वाली क्रीम या महिलाओं वाली रेजर हेंडी अवश्य साथ में रख लें।
  • बाॅडी बटर जोकि आपकी त्वचा को एक चमक देगा।
  • क्लेन्जिग मिल्क जरूर लें चूंकि यह पार्टी मेकअप हटाने के लिए बहुत अच्छा है।

पिकनिक में ना हो सामानों की खिटपिट

  • जब आप पिकनिक के लिए पैकिंग कर रहे हो तो वे सामान चुनें जोकि उपयोगी हो और आसानी से ले जा सकें।
  • चूंकि आप ज्यादातर बाहर ही रहेगें इसलिए सनस्क्रीन लोशन एसपीएफ 30 या इससे अधिक को साथ ले जाए।
  • वेट वाइपस एक बेहतरीन आइटम ले जाने के लिए होता है चूंकि यह पूरी तरह से आपके चेहरे को साफ और तरोताजा रखने में मदद करता हैं।
  • अपने हाथ से किटाणाुओं को हटाने के लिए साबुन से हाथ धोने के वजह अगर सेनिटाइजर का उपयोग किया जाए तो बेहतर होगा। इसलिए पानी और साबुन से बचने के लिए सेनिटाइजर ले जाना ना भूलें।
  • एक डिओडोरेंट के बजाय, एक फ्रुड फेल्वरड बाॅडी स्प्लैश में इन्वेस्ट करना ज्यादा बेहतर होगा। त्वचा के लिए लाइट, ताजा और सुखदायक इस धुंध का छिड़काव सब पर किया जा सकता।
विनीता झा
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »