NEW English Version

अब मैं पूरे भरोसे से अपने किरदार को समझता हूं और रचनात्मक स्वतंत्रता लेने में सहज महसूस करता हूं: ईशान धवन

सोनी सब के ध्रुव तारा से ईशान धवन कहते हैं, “अब मैं पूरे भरोसे से अपने किरदार को समझता हूं और रचनात्मक स्वतंत्रता लेने में सहज महसूस करता हूं”

सोनी सब के ‘ध्रुव तारा – समय सदी से परे’ से घर-घर में पहचान बना चुके, ईशान धवन (जो ध्रुव का किरदार निभा रहे हैं) दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इस शो ने अपनी आकर्षक कहानी, मनोरंजक पृष्ठभूमि स्कोर और ध्रुव और तारा के बीच होने वाली प्यारे नोक-झोंक से दर्शकों का प्यार जीता है। आखिरकार ध्रुव को तारा से प्यार हो गया, दर्शकों को इस नए लवरबॉय से कुछ अप्रत्याशित करने की उम्मीद है!

एक स्पष्ट बातचीत में, ईशान धवन ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने किरदार में खुद को डुबो दिया है और अब इसे पर्दे पर निभाते हुए वह रचनात्मक जोखिम उठाते हैं।

सोनी सब के ध्रुव तारा में ध्रुव का किरदार निभाने वाले ईशान धवन ने कहा, “मैं एक निर्देशक का फॉलोअर रहा हूं, और मैंने निर्देशक के निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करने और अपने किरदार को अच्छी तरह से समझने के महत्व को समझ लिया है। दो महीने से अधिक समय तक ध्रुव की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं पूरे भरोसे के साथ अपने किरदार को समझता हूं और अपनी पर्सनल स्टाइल के साथ यह भूमिका निभाने के लिए रचनात्मक स्वतंत्रता लेने में सहज महसूस करता हूं।”

वे आगे कहते हैं, “एक कलाकार के रूप में, मेरा मानना है कि जब किसी जटिल और कई परतों वाले किरदारों को निभाने की बात आती है, तो अभिनेता को उस किरदार की मानसिकता, उसके उद्देश्यों को गहराई से समझना होता है और उन भावनाओं को दृढ़तापूर्वक प्रदर्शित करना होता है। ध्रुव तारा – समय सदी से परे में ध्रुव का किरदार निभाने का अवसर मेरे लिए एक अभिनेता के रूप में अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन करने का एक शानदार मौका है। यह किरदार मेरे अब तक निभाए गए बाकी किरदारों से अलग है, जिसका मैंने एक चुनौतीपूर्ण अवसर के रूप में स्वागत किया।”

ध्रुव तारा- समय सदी से परे, हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर देखना न भूलें : मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »