NEW English Version

एंड पिक्चर्स पर इस अप्रैल, कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच!’

एंड पिक्चर्स

“तुमने गलत लड़की से पंगा ले लिया है!” इस शनिवार एंड पिक्चर्स के साथ कंगना राणावत आपके स्क्रीन्स पर सरगर्मी बढ़ाने आ रही हैं। 22 अप्रैल 2023 को रात 10 बजे एंड पिक्चर्स पर फिल्म ‘धाकड़’ के चैनल प्रीमियर के साथ बेशुमार रोमांच, जबर्दस्त एक्शन और बेपनाह सस्पेंस का मजा लेने के लिए तैयार हो जाइए! 

एक्शन थ्रिलर ‘धाकड़’ में कंगना रनौत ने एक तेजतर्रार महिला योद्धा, एजेंट अग्नि का दमदार रोल निभाया है। जब एक खतरनाक माफिया (अर्जुन रामपाल) दुनिया भर में अफरा-तफरी मचाने की चेतावनी देता है, तब हमारी हीरोइन को उसे मार गिराने के लिए अपनी मास्टर फाइटर स्किल्स आज़माना होगा। लेकिन अग्नि का सफर सिर्फ अपनी चुस्ती-फुर्ती और शारीरिक बल दिखाने के बारे में नहीं है, बल्कि उसे अपने अंदर चल रही कश्मकश से भी लड़ना होगा और अपने मुश्किल अतीत का सामना करना होगा।

क्या अपनी ज़िंदगी के इस सबसे मुश्किल मिशन में एजेंट अग्नि अपराधियों को मात दे  पाएगी?

नवोदित डायरेक्टर रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जापानी सिनेमैटोग्राफर टेटसुओ नगाटा ने शूट किया है। जैसे-जैसे इस फिल्म में एक्शन उभरकर सामने आता है, इसका रोमांच बढ़ता ही चला जाता है और अंत में यह एक दिल दहला देने वाले क्लाइमैक्स पर आ पहुंचता है, जो यकीनन आपको अपनी सीट से बांध लेगा। इसमें कंगना ने एक धमाकेदार एक्शन-पैक्ड परफॉर्मेंस दी है, जहां वो कुछ बेहद रोमांचक एक्शन सींस करती नजर आईं। अर्जुन रामपाल भी एक खतरनाक अपराधी के रोल में दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देंगे। अर्जुन की पार्टनर के रूप में दिव्या दत्ता ने एक वेश्यालय चलाने वाली महिला के रोल में काबिले तारीफ परफॉर्मेंस दी है।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना रनौत कहती हैं, “एक्शन फिल्में अक्सर मेल एक्टर्स से जुड़ी होती हैं, लेकिन ‘धाकड़’ के साथ हमारी कोशिश यह थी कि हम दुनिया को बताएं कि फीमेल एक्टर्स भी कुछ जबर्दस्त एक्शन स्टंट्स कर सकती हैं। दर्शकों के माइंडसेट में उतरने के अलावा मुझे इसके लिए एक बड़ा फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी करना पड़ा। रजनीश ने एक बहुत ही स्टाइलिश फिल्म बनाई है, जो किसी इंटरनेशनल फिल्म की तरह लगती है। मुझे खुशी है कि अब एंड पिक्चर्स पर इस फिल्म के चैनल प्रीमियर के जरिए यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी।”

एंड पिक्चर्स पर ‘धाकड़’ के टेलीविजन प्रीमियर को लेकर अर्जुन रामपाल ने कहा, “जिन लोगों ने भी धाकड़ को मिस किया था, अब उन सभी को इसे देखने का मौका मिल रहा है, क्योंकि इस शनिवार एंड पिक्चर्स पर इसका प्रीमियर हो रहा है। यह एक स्पेशल फिल्म है, जिसमें शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन डायरेक्शन और जबर्दस्त एक्शन है। तो देखना ना भूलें!”

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए दिव्या दत्ता ने कहा, “मुझे धाकड़ का हिस्सा बनने पर बेहद खुशी है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। मैं इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग किरदार में नजर आई और इसे बहुत-से नॉमिनेशंस और अवॉर्ड्स भी हासिल हुए। मुझे उम्मीद है कि अब एंड पिक्चर्स पर यह फिल्म देखते हुए दर्शकों को उतना ही मजा आएगा, जितना मुझे इसमें काम करते हुए आया था।” तो ‘धाकड़’ के चैनल प्रीमियर के साथ आप भी अप्रैल के इस महीने में लिमिट-तोड़ रोमांच में शामिल हो जाइए, 22 अप्रैल को रात 10 बजे, एंड पिक्चर्स पर। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »