NEW English Version

‘गॉडडे गॉडडे छा’ की शानदार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया

गॉडडे गॉडडे छा

ज़ी स्टूडियोज़ ने न सिर्फ भारतीय कथानकों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है, बल्कि शानदार कॉन्टेंट वाली फिल्मों की निरंतर पेशकश करके अपने दर्शक आधार को भी मजबूत किया है, फिर चाहे ये फिल्में रीजनल हों या फिर कमर्शियल। रीजनल हिट्स की अपनी धमाकेदार पेशकश को जारी रखते हुए, ज़ी स्टूडियोज ने अब वी.एच. एंटरटेनमेंट के सहयोग से ‘गॉडडे गॉडडे छा’ की शानदार कास्ट का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है, जो कि इस वर्ष 26 मई को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

फिल्म में सोनम बाजवा, तानिया, गीताज़ बिंद्राखिया और गुरजैज़ प्रमुख किरदार निभा रहे हैं। परिवार के अनुकूल फिल्म ‘गॉडडे गॉडडे छा’ की कहानी ‘किस्मत 2’ फेम जगदीप सिद्धू द्वारा लिखी गई है और इसका निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक (हरजीता) विजय कुमार अरोड़ा द्वारा किया गया है, जिन्होंने बहुचर्चित पंजाबी ब्लॉकबस्टर, ‘गुड्डियां पटोले’ और ‘काली जोट्टा’ का भी निर्देशन किया है।

शरिक पटेल, सीबीओ, ज़ी स्टूडियोज़, ने कहा, “गॉडडे गॉडडे छा, एक बेहतरीन अनुभव वाली फिल्म है, जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का वादा करती है। विजय कुमार अरोड़ा के कुशल निर्देशन में बनी यह फिल्म सोनम, तानिया, निर्मल ऋषि और रूपिंदर रूपी के शानदार प्रदर्शन के साथ यह नारी शक्ति की सर्वश्रेष्ठ मिसाल है। इस फिल्म और इसकी कहानी की पेशकश करने पर हमें बेहद गर्व है। हम सिनेमाघरों में इसके रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

फिल्म के निर्देशक विजय अरोड़ा ने कहा, “गॉडडे गॉडडे छा, एक फील-गुड फिल्म है, जो पुराने समय के पुरुष प्रधान समाज को दिल छू लेने वाले तरीके से पेश करती है। हम दर्शकों के लिए इस प्यारी-सी कहानी की पेशकश करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”

सोनम बाजवा ने कहा, “मेरा मानना है कि आज के समय में इस तरह की स्मारकीय कहानियों को दर्शकों के सामने लाना बहुत जरूरी है। ‘गॉडडे गॉडडे छा’ पुराने समय में प्रचलित पितृसत्तात्मक समाज और रीति-रिवाजों को बेहद खूबसूरती से दर्शाती है। मैं रानी का किरदार निभा रही हूँ, जो कि बेहद दिलचस्प है। कुल मिलाकर, यह एक सुंदर और दिल को छू लेने वाली फिल्म है। इस पर काम करके मुझे बहुत मजा आया।”

तानिया ने कहा, “गॉडडे गॉडडे छा’ एक बहुत ही खास और मेरे दिल के बेहद करीब फिल्म है। यह सिर्फ यही बयां नहीं करती कि महिलाएँ किस तरह दुनिया पर राज कर रही हैं, बल्कि यह भी बताती है कि वे मुट्ठी की तरह एक होकर अपने अलग अंदाज में किस तरह दुनिया को बदल सकती हैं।”

दर्शकों ने इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट के बिहाइंड द सीन्स को बेशुमार प्यार दिया है और हाल ही में रिलीज़ हुए पोस्टर के साथ-साथ ज़ी स्टूडियोज़-एंकर्ड फिल्म के लिए लगातार अपनी सराहना और उत्साह प्रकट कर रहे हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »