NEW English Version

पर्यावरण बचाओ के लिए नगर आयुक्त की पहल लाई रंग- सोलर पावर प्लांट से रोशन होगा जल्द नगर निगम सेवाभवन- उत्तर प्रदेश के नगर निकायों में पहला अलीगढ़ नगर निगम होगा सोलर पावर प्लांट से लैस

  • ₹ 24 लाख की लागत से जल्द सोलर एनर्जी से जगमगायेगा नगर निगम सेवा भवन- सोलर एनर्जी प्लांट लगाने के जागरूकता के लिए नगर आयुक्त का अहम कदम। 
  • पर्यावरण बचाव, कार्बन डाइऑक्साइड को कम करने  के लिए नगर आयुक्त ने पेश की नज़ीर- शहर वासियों से ज्यादा से ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने अपील। 
  • रूफटॉप सोलर पावर प्लांट इंस्टॉलेशन का काम जोरों पर- नगर आयुक्त ने इंस्टालेशन कार्य का किया निरीक्षण-नेडा विभाग को जल्द काम पूरा करने के निर्देश । 
पर्यावरण

अलीगढ़ : अलीगढ़ नगर निगम में बीते साल सितंबर में नगर आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने वाले नगर आयुक्त अमित आसेरी  के सार्थक प्रयास, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और नगरीय क्षेत्र में इलेक्ट्रिक एनर्जी को बचाने के उद्देश्य व सार्थक प्रयास से जल्द नगर निगम सेवा भवन बिल्डिंग पर ₹ 24 लाख की लागत से रूफटॉप सोलर पैनल से निकलने वाली बिजली से जगमग होने जा रही है रूफटॉप सोलर पैनल से लैस अलीगढ़ नगर निगम सेवा भवन बिल्डिंग प्रदेश के नगर निकायों की पहली बिल्डिंग होगी जहां पर रूफटॉप  सोलर एनर्जी प्लांट स्थापित है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने  कार्यभार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों में नगर निगम सेवा भवन में विधुत के अपव्यय पर चिंता जताते हुए यहां पर रूफटॉप टॉप सोलर प्लांट लगाने का संकल्प लिया। नगर आयुक्त ने इलेक्ट्रिक एनर्जी को सेव करने, पर्यावरण बचाओ को बढ़ावा देने के साथ साथ रूफटॉप सोलर पैनल के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम सेवा भवन बिल्डिंग के ऊपर नेडा विभाग से ₹24 लाख की लागत से 40 किलो वाट ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट का काम लगातार युद्ध स्तर पर जारी है। रूफटॉप 40 किलो वाट ऑन ग्रिड सोलर प्लांट का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया और कार्यदाई संस्था को जल्द से जल्द इसका इंस्टॉलेशन का काम पूरा करने के निर्देश दिए।

नगर निगम सेवा भवन बिल्डिंग में 40 किलो वाट ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट के बारे में *अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि 40 कि०वा० ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना से प्रतिदिन 160 यूनिट बिजली पैदा होगी इस प्रकार प्रति वर्ष 57600 यूनिट विद्युत उत्पादन होगा। जिसमें 58.4 टन कार्बनडाई ऑक्साइड की उत्सर्जन में कमी आती है। जिसकी पूरी लागत पाँच साल में पूरी हो जायेगी। जिससे वार्षिक बचत ₹460800.00 व 25 वर्ष में ₹11530000.00 होगी साथ ही साथ जिन दिनों में नगर निगम में अवकाश व किसी कारणवश ऑफिस बंद रहेगा उन दिनों में उत्पादित ऊर्जा को विद्युत विभाग को दिया जाएगा जिससे नगर निगम को आर्थिक लाभ भी होगा। 

उन्होंने बताया कि बताया इसमें 120 न पैनलों की स्थापना करायी जाती है। प्रत्येक पैनल की क्षमता 330 वाट है एंव आइकन कम्पनी का है। इन्वर्टर सोलिस कम्पनी का है, जिसकी क्षमता 40 कि०वा० है। संयंत्र की पाँच वर्ष की वारण्टी अवधि होती है, जिसमें संयंत्र में किसी भी खराबी को ठीक करने की जिम्मेंदारी स्थापनाकर्ता फर्म की होती है यदि 40 कि०वा० का संयंत्र स्थापित कराया जाये तो यह 1655 पेड लगाये जाने के समान है। 

  • नगर आयुक्त अमित आसेरी के कहा पर्यावरण को शुद्ध बनाने की जिम्मेदारी हर नागरिक की है अपनी दिनचर्या में थोड़ी तब्दीली लाकर हम अपने भविष्य को शुद्ध हवा पानी उपलब्ध कराने का प्रयास कर सकते हैं अलीगढ़ नगर निगम ने रूफटॉप ऑन ग्रिड सोलर प्लांट के माध्यम से इलेक्ट्रिक एनर्जी को सेव करने, कार्बन डाइऑक्साइड के उत्पादन को रोकने और पर्यावरण को बचाने का एक छोटा सा प्रयास किया है निश्चित रूप से इस पहल को सार्थक बनाने में अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है। 
  • नगर आयुक्त ने कहा अलीगढ़ के हर घर में घरेलू रूफटॉप सोलर पैनल होने से निश्चित रूप से अलीगढ़ का पर्यावरण शुद्ध बनेगा और बिजली की बचत होगी जिससे आर्थिक लाभ हर घर के स्वामी को मिलेगा। 

अहसन रब

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »