NEW English Version

पर्यटन उद्योग में स्टार्ट-अप और उद्योग समूहों के संगठनों के लिए निवेश के अपार अवसर: श्री जी. किशन रेड्डी

पर्यटन

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने 26 और 27 अप्रैल को नई दिल्ली तथा मुंबई में रोड शो का आयोजन किया। इसका उद्देश्य आगामी प्रथम वैश्विक पर्यटन निवेशक शिखर सम्मेलन के बारे में यात्रा और पर्यटन उद्योग के हितधारकों के बीच जागरूकता बढ़ाना था। पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने रोड शो की अध्यक्षता की।

रोड शो में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, श्री जी. किशन रेड्डी ने कहा, “भारतीय पर्यटन उद्योग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों वेलनेस, एंडवेचर टूरिज्म, इको-टूरिज्म, रूरल टूरिज्म, आध्यात्मिक पर्यटन के विभिन्न अनुभवों को ध्यान में रखते हुए राज्य और केंद्र सरकारें पर्यटन के उस महत्व को पहचानती हैं जो आर्थिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए विशेष रूप से होटल और पर्यटन से संबंधित मूलभूत ढांचे के विकास के लिए निजी निवेश अत्यंत महत्वपूर्ण है। “

दिल्ली के इस कार्यक्रम में सरोवर होटल्स के प्रबंध निदेशक श्री अजय बकाया, लेमन ट्री होटल्स के चेयरमैन और एमडी श्री पाटु केसवानी, सीआईआई नेशनल कमेटी, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के सह-अध्यक्ष मेक-माई-ट्रिप के संस्थापक और अध्यक्ष श्री दीप कालरा तथा आईटीसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक श्री नकुल आनंद सहित उद्योग क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित हितधारक शामिल थे। उन्होंने इस क्षेत्र के अवलोकन और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किये।

27 अप्रैल को आयोजित मुंबई रोड शो में प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में श्री सौरभ विजय, प्रधान सचिव (पर्यटन), महाराष्ट्र सरकार, श्री हरित शुक्ला, सचिव (पर्यटन), गुजरात सरकार, श्री विवेक श्रोत्रिय, अतिरिक्त प्रबंध निदेशक, मध्य प्रदेश शामिल थे। राजस्थान सरकार के पर्यटन बोर्ड के  संयुक्त निदेशक श्री पवन जैन ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।

भारतीय उद्योग परिसंघ डब्ल्यूआर (पर्यटन और आतिथ्य) की उपसमिति के सह-अध्यक्ष और कामत होटल्स इंडिया लिमिटेड के मुख्यकार्यकारी अधिकारी श्री विशाल कामत, द लीला पैलेस, होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अनुराग भटनागर, क्रूज एंड नेवी सेल के प्रमुख और जेएम बक्सी एंड कंपनी के उपाध्यक्ष कमांडर नेविल मलाओ, विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) (सेवानिवृत्त),  इमेजिका के सीईओ श्री धीमंत बख्शी,  होटल, महिंद्रा होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के मुख्यकार्यकारी अधिकारी श्री संतोष कुट्टी शामिल थे। मुंबई में रोड शो में इन सभी गणमान्य व्यक्तियों ने पर्यटन मंत्री श्री जी किशन रेड्डी के साथ अपने विचार साझा किये।

व्यावसायिक संगोष्ठी के दौरान, श्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, सरकार मिशन मोड में भारत में पर्यटन के विकास और उन्नयन के लिए निरंतर समर्पित रूप से काम कर रही है। घरेलू और विदेशी पर्यटकों को अविस्मणीय अनुभव प्रदान करने के लिए विभिन्न पहल की जा रही हैं।

आगामी अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन निवेशक सम्मेलन (ग्लोबल टूरिज्म इन्वेस्टर्स समिट) का उद्देश्य भारत के यात्रा और पर्यटन क्षेत्र को एक आदर्श निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना है और निवेशकों के साथ-साथ केंद्र तथा राज्य सरकारों को निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए एक मंच प्रदान करना है। भाग लेने वाले राज्यों को पर्यटन के बुनियादी ढांचे के लिए निवेश आकर्षित करने के लिए राज्यों में निवेश योग्य तैयार परियोजनाओं के संदर्भ में अपनी विशिष्टता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। शिखर सम्मेलन से भारत के पर्यटन उद्योग के तीव्र विकास और विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार तथा निजी क्षेत्र के बीच सार्थक चर्चा और सहयोग की आशा है।

प्रथम ग्लोबल टूरिज्म इन्वेस्टर्स समिट (जीटीआईएस) 2023 का संवर्धन और सुविधा भागीदार इन्वेस्ट इंडिया तथा उद्योग भागीदार- भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) है। शिखर सम्मेलन भारत की जी20 अध्यक्षता के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन जी20 देशों के निवेशकों के लिए द्विपक्षीय/बहुपक्षीय क्षेत्रों के साथ-साथ भारतीय पर्यटन उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों का पता लगाने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »