NEW English Version

पर्यटन मंत्रालय 1 से 4 मई तक दुबई में आयोजित अरेबियन ट्रैवल मार्ट (एटीएम) 2023 में भाग ले रहा है

पर्यटन मंत्रालय

भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय संयुक्त अरब अमीरात, दुबई में 01 से 04 मई तक आयोजित अरेबियन ट्रेवल मार्ट (एटीएम) 2023 में भाग ले रहा है। अरेबियन ट्रैवल मार्ट, यात्रा और पर्यटन उद्योग के क्षेत्र में अग्रणी वैश्विक आयोजनों में से एक है, जो दुनिया भर के पर्यटकों और प्रदर्शकों को आकर्षित करता है। अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2023 में भारत की भागीदारी मध्य-पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (एमईएनए) के बाजारों के बीच भारत को पसंदीदा यात्रा गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपनी विविध संस्कृति, विरासत, व्यंजन और प्राकृतिक सुंदरता, रोमांचक स्थल व खेल, एमआईसीई यानी पर्यटन बैठक, प्रोत्साहन, सम्मेलन व प्रदर्शनी, विलासिता, वन्य जीवन, वेलनेस के क्षेत्र में अद्वितीय एवं विश्वसनीय अनुभव की कामना करने वाले यात्रियों के लिए भारत लोकप्रिय गंतव्य स्थल है।

पर्यटन मंत्रालय, “अतुल्य भारत” का आयोजन कर रहा है। भारत के विविध पर्यटन प्रस्तावों और स्थायी पर्यटन प्रथाओं के प्रति देश की प्रतिबद्धता की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए विज़िट इंडिया 2023 अभियान का शुभारंभ किया। इंडिया पवेलियन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगा, जिसमें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, वन्यजीव अभयारण्य और आध्यात्मिक भी शामिल हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से ट्रैवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों, एयरलाइंस और मीडिया प्रतिनिधियों सहित मध्य-पूर्व तथा उत्तरी अफ्रीका पर्यटन उद्योग के साथ पर्यटन मंत्रालय का संबंध सुदृढ़ होगा। प्रतिनिधिमंडल भारत को एक पर्यटन स्थल के रूप में अग्रणी स्थान दिलाने और उद्योग हितधारकों के साथ साझेदारी स्थापित करने के लिए विभिन्न नेटवर्किंग कार्यक्रमों, आमने-सामने बैठकों तथा मीडिया के साथ बातचीत में भाग लेगा।

अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2023 में भारत की भागीदारी आर्थिक विकास और रोजगार सृजक के रूप में पर्यटन को बढ़ावा देने की देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। भारत सरकार देश के पर्यटन मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने और भारत को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अरेबियन ट्रेवल मार्ट 2023 में भारतीय मंडप का उद्घाटन 1 मई को संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत एच.ई. सुंजय सुधीर ने किया। इस अवसर पर भारत सरकार के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार, पर्यटन मंत्रालय श्री ज्ञान भूषण, पुडुचेरी के पर्यटन मंत्री श्री के. लक्ष्मीनारायण कन्नन, गोवा के पर्यटन मंत्री श्री रोहन खोंते (ROHAN KHAUNTE) और केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के उप महानिदेशक श्री अरुण श्रीवास्तव उपस्थिति थे।

अरेबियन ट्रैवल मार्ट 2023 दुबई में भारत से 65 से अधिक राज्य पर्यटन विभाग/केंद्र शासित प्रदेश, टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट, होटल श्रृंखला के प्रतिनिधि और एयरलाइंस भाग ले रही हैं। इससे मध्य-पूर्व क्षेत्र से पर्यटन के लिए भारत आने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इससे भारतीय पर्यटन उद्योग के हितधारकों को वैश्विक यात्रा व्यापार से जुड़ने का भी अवसर मिलेगा।

पर्यटकों की सुरक्षा एक प्रमुख चुनौती है। पर्यटन मंत्रालय के पास हिंदी और अंग्रेजी के अतिरिक्त 12 भाषाओं में 24×7 टोल-फ्री बहुभाषी पर्यटक हेल्पलाइन है। 10 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं- अरबी, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, कोरियाई, चीनी, पुर्तगाली, रूसी और स्पेनिश में पर्यटक हेल्पलाइन कार्यरत हैं। इसके तहत भारत में डायल करने के लिए मौजूदा टोल फ्री नंबर 1800111363 या शॉर्ट कोड 1363 उपलब्ध है। इसके जरिये भारत में यात्रा के दौरान कठिनाई के समय पर्यटकों को सहायता प्रदान की जाती है। यदि आवश्यक हो संबंधित अधिकारियों को भी सचेत किया जाता है।

पर्यटन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट (www.incredibleindia.org) भारत को समग्र गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करती है। आध्यात्मिकता, विरासत, रोमांचक स्थल, संस्कृति, योग और वेलनेस के विभिन्न अनुभव भारत भूमि पर प्राप्त किये जा सकते हैं। यह वेबसाइट हिंदी और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है।

विशेष रूप से भारत की जी20 अध्यक्षता के साथ-साथ India@75 आजादी का अमृत महोत्सव के भव्य आयोजन की पृष्ठभूमि में अंतर्देशीय यात्रा को प्रोत्साहित करते हुए पर्यटन मंत्रालय इस वर्ष को ‘विजिट इंडिया ईयर 2023’ के रूप में मना रहा है। हमारे देश की विभिन्न पर्यटन विशेषताओं को प्रदर्शित करने और उन्हें वैश्विक पर्यटकों के समक्ष लाने के लिए भारत की इनबाउंड यात्रा पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »