NEW English Version

नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के निर्वाचन की प्रकिया शुरू-नगर निगम कर्मचारी संघ का निर्वाचन शांतिपूर्वक कराने के लिये निर्वाचन अधिकारी व उप निर्वाचन अधिकारी की तैनाती

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ केे निर्वाचन की तिथि 23 मई 2023 घोषित करते ही नगर निगम अलीगढ़ में कर्मचारी कल्याण संघ के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

अलीगढ़: नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के निर्वाचन हेतु विनय कुमार राय मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी व स्टोनो नगर आयुक्त देश दीपक को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया है और निर्वाचन को पूर्ण रूप से ज़ीरो वेस्ट कराने की हिदायत निर्वाचन टीम व सभी प्रत्याशी को दी है।*

नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के निर्वाचन हेतु निर्धारित कार्यक्रम के सम्बन्ध में *अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री का कार्यक्रम तहत दिनांक 16 मई 2023 को  मतदाता सूची का प्रकाशन  प्रातः 11 बजें से दिनांक 17 मई 2023 को मतदाता सूची पर आपत्ति प्राप्त करना प्रातः 11 से अपरान्हः 1 बजें तक दिनांक 18 मई 2023 को आपत्ति ( यदि प्राप्त होती है तो ) निस्तारण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 19 मई 2023 को नामांकन पत्रों की बिक्री प्रातः11 से अपरान्हः 3.30 बजे तक दिनांक 20 मई 2023 को नामांकन पत्रों को जमा करना प्रातः 11 से अपरान्हः 3.00 बजे तक 20 मई 2023 को नामांकन की वापिसी सांय 4 बजे तक 20 मई 2023 को नामांकन पत्रों की जांच एवं चुनाव चिन्ह का आवन्टन सांय 4.30 बजे तक 23 मई 2023 को मतदान (यदि आवश्यक) प्रातः 8.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक 28 मई 2023 को मतगणना मतदान के तुरन्त बाद/ चुनाव परिणाम की घोषणा।*

उन्होने बताया यदि आवश्यक हुआ तो 23 मई 2023 को प्रातः 8 बजें से 5 बजें तक मतदान एवं मतदान के तुरंत बाद मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी मतदान एवं मतगणना का कार्य  सेवा भवन कार्यालय में होगा 

*अपर नगर आयुक्त राजेश यादव ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याक्षियों के लिये कोविड-19 व जीरो वेस्ट के तहत शासन की निर्धारित गाइड लाइन/ अंचार संहिता भी तैयार की गई है और इसका उल्लघंन करने वाले प्रत्याक्षी का नामंकन पत्र एवं उम्मीदवारी भी निरस्त की जा सकती है**अहसन रब*

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »