NEW English Version

7 स्थाई व 4 अस्थाई पर रिड्यूस – रीयूज – रीसाइकल सेंटर्स-‘RRR’ बनाएगा वेस्ट से बेस्ट

20 मई से शुरू होगा ‘मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर कैंपेन’ विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) पर होगा समापन- सेवा भवन से एएमयू सर्किल निकलेगी जन जागरूकता पैदल मार्च

अलीगढ़ : घरों से निकलने वाले वेस्ट के साथ ही कई बार लोग रीयूजेबल सामान को भी कूड़े में मिक्स कर डलाव घर या सार्वजनिक स्थानों पर फेंक देते हैं. जिस से स्वच्छकर्मियों को अलग-अलग करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जबकि कई बार ऐसा सामान भी होता है, जिसे रीसाइकल कर यूजफुल प्रोडक्ट भी बनाया जा सकता है. इस समस्या से निजात दिलाने को नगर निगम की ओर से आरआरआर यानि रिड्यूस – रीयूज- रीसाइकल सेंटर्स खोले जाएंगे, जहां से घरों से निकलने वाले रीयूजेबल सामान को कलेक्ट किया जा सकेगा इस उद्देश्य को ले कर नगर निगम अलीगढ़ की ओर से 20 मई से *मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर* कैंपेन स्टार्ट किया जा रहा है.

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया वेस्ट टू वेल्थ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए 20 मई से जनजागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसका समापत विश्व पर्यावरण दिवस यानी 05 जून को किया जाएगा. सेंटर्स का संचालन एनजीओ, सेल्फ हेल्प ग्रुप, आरडब्ल्यूए व्यापार मंडल आदि द्वारा किया जा सकता है। इस अभियान के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए अलीगढ़ नगर निगम द्वारा नगर निगम सेवा भवन से लाल डिग्गी तक पैदल मार्च स्वयंसेवी संस्थाओं व्यापार मंडल नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा निकाला जाएगा।

उन्होंने बताया इस अभियान में व्यापक जन सहभागिता के लिए अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के सभी पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम और नगर निगम के लिए सिस्टम से लैस सभी वाहनों पर जिंगल को  बजाय जा रहा है साथ ही साथ जन जागरूकता के लिए डेडीकेटेड स्वच्छता रथ के माध्यम से युद्ध स्तर पर अपील का प्रसारण किया जा रहा है।

*है क्या है आरआरआर सेंटर*

आरआरआर सेंटर सिटीजन, संस्थान आदि के पुराने आइटम को जमा करने के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन है. सेंटर पर जमा होने के बाद इन पुराने आइटम को विभिन्न स्टेकहोल्डर को रिफर्बिस्ड, रीयूज व रीसाइकल कर के नया प्रोडक्ट बनाया जा सकेगा.। अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया नगर निगम द्वारा 07 स्थान बरौला जाफराबाद सारसौल, ए टू जेड प्लांट में घण्टाघर में तीन, बेगपुर व अशोक नगर स्थाई रूप से बनाए गए हैं जबकि 4 स्थान पर अस्थाई जमालपुर पुल के नीचे घुडिया बाग आगरा रोड आवास विकास व विक्रम कालोनी में बनाये जायेगे। उन्होंने बताया कि शहर में उन स्थानों पर आरआरआर सेटर्स को बनाया जाएगा, जहां आसानी से रीयूजेबल वेस्ट मैटेरियल को कलेक्ट किया जा सके।

*यह होंगी एक्टिविटी*

इस अभियान के तहत सिटीजन city real यूज्ड प्लास्टिक आइटम, पुरानी किताबें, पुराने कपड़े व अन्य सामान, जोकि रिफर्बिस्ड, रिबूज्ड या प्रोसेस्ड को त्याग कर सकते हैं। *नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा स्वच्छता के प्रति सेवा भाव से आर आर आर अभियान से ज्यादा से ज्यादा जुड़े अपने घर में अनुपयोगी री साइकिल होने वाले सामान को बढ़-चढ़कर एमआरएफ सेंटर में त्याग करें/ अहसन रब पीआरओ/मीडिया सहायक

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »