NEW English Version

‘एंड पिक्चर्स’ चैनल पर ‘छत्रीवाली’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर द्वारा दर्शकों को हंसाने के लिए है रकुलप्रीत सिंग तैयार

इस वीकेंड, असली कॉमेडी का मज़ा लेने के लिए तैयार हो जाईयें, क्योंकि शनिवार रात 10 बजे ‘एंड पिक्चर्स’ चैनल पर ‘छत्रीवाली’ इस फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ रकुलप्रीत सिंग दर्शकों का बेहद मनोरंजन करेगी।

कॉमेडी फिल्मों का दर्शकों पर काफी प्रभाव पडता है। ऐसे समय पर ‘छत्रीवाली’ जैसी फिल्मों से, कॉमेडी के माध्यम से, महत्त्वपूर्ण सामाजिक विषयों को दर्शकों तक पहुँचाया जा रहा है। इस फिल्म में प्रतिभाशाली अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंग और सुमित व्यास के साथ राजेश तेलंग और स्वर्गीय सतीश कौशिक जैसे मान्यवर कलाकारों के मुख्य किरदार हैं। तेजस प्रभा विजय देवस्कर निर्देशित ‘छत्रीवाली’ यह फिल्म अपनी कॉमेडी के साथ दर्शकों को हंसाएगी और इसके कलाकारों का बेमिसाल अभिनय दर्शकों का मन प्रसन्न करेगा।

एंड पिक्चर्स

विभिन्न प्रकार के विषय चुनने के लिए मानी जानेवाली रकुलप्रीत सिंग इस फिल्म का आधार है। रकुल ने इस किरदार में अपनी जान डाली है। रकुलप्रीत सिंग ने कहा, “‘छत्रीवाली’ इस फिल्म में हम ने एक महत्त्वपूर्ण समस्या पर रोशनी डालते हुए उसे मनोरंजक रूप से दर्शकों तक लाने की कोशिश की है। इस विषय को संवेदनशीलता से संभालना जरूरी है ऐसे मुझे लग रहा था। इस वजह से मैंने हमारे निर्देशक से कुछ सवाल पूँछे।

उनके साथ बात करने के बाद मेरी सारी समस्याओं का समाधान हुआ। इस फिल्म की पटकथा बिल्कुल स्पष्ट थी। इस संवेदनशील विषय को हल्के फुल्के रूप से देखा गया है। ‘छत्रीवाली’ जैसी कथा हर किसी को देखनी चाहिए। यह फिल्म बनाते हुए हमें जिस तरह मज़ा आया वहीं मज़ा एंड पिक्चर्स चैनल के दर्शकों को ये फिल्म देखते समय आएगा ऐसी आशा मैं करती हूँ।”

इस फिल्म में ऋषि कालरा का किरदार निभानेवाला सुमित व्यास बेहद आत्मविश्वासी है। फिल्म के बारे में बात करते हुए ऋषि ने कहा, “जब ‘छत्रीवाली’ की पटकथा मेरे पास आई, तब इसे पढ़कर मैं दंग रह गया। मेरे आज तक के करियर की सबसे रोमांचक और खूबसूरत पटकथाओं में से यह एक है। अक्सर जिन बातों पर ज्यादा बात नहीं की जाती ऐसे एक विषय पर यह फिल्म है और इसे बहुतही अच्छे तरीके से संभाला गया है। इस फिल्म के द्वारा, हम इस विषय पर बिना उपदेश दिए मनोरंजक तरीके से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। एंड पिक्चर्स चैनल पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ मैं बेहद उत्साहित हूँ।”

मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोस इस वीकेण्ड छत्रीवाली के साथ, क्योंकि लोगों को समझना है एक आर्ट और इस में सान्या है फूल ऑन स्मार्ट!

क्या सान्या अपनें अंदाज में कर पाएगी लोगों को कन्विन्स? देखियें छत्रीवाली का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर इस शनिवार सिर्फ एंड पिक्चर्स पर!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »