NEW English Version

कैसे बढ़ाएं अपने संपर्क के दायरे को ?

अपने संर्पकों को बढ़ाने व फैलाने के लिए अपने नेटवर्किंग ईवेंट को संगठित व आयोजित करना एक सब से अच्छी राह है। लेकिन आप पूछ सकते है कि आप को ईवेंट को क्यों समुदायित या आयोजित करना चाहिए? सबसे पहले आप को अपने संपर्कों को बढ़ाने व नए लोगों से मिलने की जरूरत होती है। दूसरा, आप अपने आप को एक जोडऩे वाले (कंनेक्टर) के जैसे विकसित करें,लोग आप के बारें में जानना चाहें ऐसे कारण उत्पन्न करें जिससे वह प्रभावित हो जाएं।तीसरा जिससे आप अपने रिश्तों को मजबूत कर पाएंगे व दूसरों की निष्ठापूर्वक मदद कर पाएंगे। आइएं हम बताते हैं कि इसकी शुरूआत कैसे करनी चाहिएं।

  • किस प्रकार के ईवेंट को आयोजित करना है इसका निर्धारित करें:

विशेषज्ञ एक सामान्य संगठित नेटवर्किंग ईवेंट जिस में अतिथि अपने व अपनी समस्याओं या अवसरों के बारें में पांच मिनट से भी कम समय में बात करते हैं या आयोजित करने की राय देते हैं।इसके बाद अन्य अभ्यार्थी अपने विचार,संपर्क,सुझाव बांटते हैं। आखिर में एक दूसरे से पूर्ण रूप से घुल मिल जाते हैं।

  • वैन्यू का चुनाव करें:

ऐसी जगह को चुनें जहां पर आप सब को कुर्सियों पर बिठा सकने की व्यवस्था कर पाएं या यदि कोई बड़ा समूह है तो उसके लिए कोई हॉल चुन सकते है।किसी कैफे या रेस्टोरेंट में टेबल बुक कराना या फंक्शन रूम बुक कराना आदि बहुत अच्छा सुझाव व विकल्प है।

  • अपने प्रमुख अतिथियों को चुनें व आमंत्रित करें:

आप के ईवेंट की सबसे बड़ी कामयाबी यह होगी जब आप वह गुणात्मक अतिथियों को आयोजित करेंगे।इस लिए अपने अतिथियों की सूची सावधानी पूर्वक तैयार करें।एक अच्छे अतिथि में साफ व स्पष्ट रूप से वर्णन करने की क्षमता होगी कि वह क्या चाहते है और दूसरों के लिए कीमती सूचनाएं या सुझाव भी देंगे।

निर्णय करें चाहें आप अपने अतिथियों को उन के दोस्तों या सहकर्मियों को साथ लाने के लिए कहते है।यदि वह ऐसा करते है तो इस से आप अपने समूह का बहुत विशाल रूप में बढ़ाने में कायाब हो पाएंगे।याद रखें,हो सकता है आप इससे क्रोधित भी हो जाएं।इस जोखिम से बचने के लिए अपने अतिथिगण से अपना संपर्क दूसरों को देने के लिए कहें।अतिथियों की सूची बनाते समय अपने कुछ करीबी अतिथिगण से बात करें यह विचार लेने के लिए कि आप अपने समूह को बढ़ाना चाहते है तो क्या यह सही होगा।

  • एजेंडा भेजे:

हर एक के बारें में स्पष्टï सूचना के साथ प्र्रमाणित साथियों को सूची ई-मेल के द्वारा भेजें।इस सूचना को पुन:देख लें जिस से अतिथि को अपने नेटवर्क योग्यताओं जैसे कि वह थोड़ा सा उन के बारें में जाने की वह किस से मिलेंगे आदि को अधिकतम करने में मदद मिलेगी।साथ ही तिथि, समय और जगह के बारें में पूरी तरह से प्रमाणित कर लें।ईवेंट शुरू होने से पांच दिन पहले व फिर से ईवेंट से एक दिन पहले समूह में सूची को भेज दें।

  • प्ले होस्ट:

यहां आप को नेटवर्क बढ़ाने के लिए एक ठोस भूमिका निभानी पड़ती है।जब ईवेंट शुरू होता है तो सभी लोगों का बेहतर तरीके से स्वागत करें और उन से परिचय कराएं जो एक दूसरे को नहीं जानते।दोनों समय ईवेंट की शुरूआत में भी व अंत में भी।घडी पर नियंत्रण रखें ताकि सभी बात करते रहें और आप के बारें में व आप क्या बनना चाहते है अर्थात किस चीज की तालाश में है को बताना न भूलें।

  • पालन करें:

ईवेंट की समाप्ति के बाद सब को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद दें।ई-मेल और मिटिंग के दौरान जो भी नई बात सामने आई हो उस का पालन करें।साथ ही सभी को याद  दिलवाएं कि अगली ईवेंट के बारें में विवरण जल्द ही बनने वाले है और एक दम आश्वासन दिलाएं कि आप जिन्हें बेहतर ढंग से जानना चाहते है उन के पास आप निजी रूप से निमंत्रण देने जाएं।

  • अगले ईवेंट के लिए तिथि निर्धारित करें:

हर महिने मिटिंग करना एक अच्छी नीति है लेकिन यदि आप के समूह के पास समय है और वह वास्तव में कार्य करने के प्रति आक्रामक है जिस से कि वह महीनें में दो बार मिंटिग कर सकते है।निर्णय करें कि फिर से किन्हें आमंत्रित करना है और निर्धारित करें यदि कोई कहें कि आप को इन को बुलाना चाहिए।

भविष्य की मुलाकात के लिए आप को अपने अनुभवों पर प्रयोग कर सकते है।आप एक ढांचात्मक ईवेंट संगठित कर सकते है जहां अन्य साथी अपने बारें में स्वयं परिचय देते है और दूसरों के साथ घुल मिल जाते है।अन्य विकल्प है एक संगठित वार्तालाप समूह जिसमें आप एक विशिष्टï विषय के बारें में बातचीत करने के लिए लोगों को एक साथ बुला सकते है।इस से प्रस्तुत व्यक्ति अपने आप वार्तालाप द्वारा परिचित बना सकते है।

एक बार अपने बढ़ते नेटवर्क में लोगों के बीच अपनी प्रतिष्ठा बना लेने पर आप अपने संपर्कों,ऊर्जा और व्यवसाय या अपने कैरियर को बढ़ाने के विचारों को बढ़ाने में सक्ष्म हो पाएंगे।

सोनी राय
सोनी राय
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »