NEW English Version

महापौर ने नगर आयुक्त संग बोर्ड बैठक से पूर्व तैयारियों की समीक्षा-नगर निगम की जनसुविधाओं, विभाग व मदो के बारे में नगर आयुक्त ने दी महापौर को जानकारी।

अलीगढ़, नगर निगम: जवाहर भवन सभागार को 90 पार्षदो की सिटिंग के तहत व्यवस्थित करने के नगर आयुक्त के निर्देश- पहले बोर्ड बैठक से पहले तैयारियों का महापौर और नगर आयुक्त ने लिया जायज़ा-साफ सफाई जल निकासी नाला सफाई व सिल्ट उठाने पर महापौर ने दिए निर्णय।

माननीय मुख्यमंत्री मंत्री जी की मंशा अनुरूप स्वच्छ सर्वेक्षण की भांति अलीगढ़ को हर फील्ड में नंबर 1 बनाना है-विकास की नई परिभाषा जन सहभागिता, पार्षदो व निगम अधिकारियों व कार्मिको के सहयोग से लिखने की कोशिश रहेंगी-महापौर प्रशांत सिंघल। महापौर के नेतृत्व में माननीय बोर्ड अधिवेशन की तैयारियों को भव्य तरीके से कराया जाएगा:-नगर आयुक्त अमित आसेरी।

शासन की मंशा अनुसार 23 जून से पूर्व बोर्ड अधिवेशन कराए जाने के दिशा निर्देश मिलते ही नगर आयुक्त और उनकी पूरी टीम ने जवाहर भवन सभागार में नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक कराए जाने की कवायद शुरू कर दी है। शनिवार को महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने संयुक्त रूप से जवाहर भवन सभागार का जायज़ा लिया और बोर्ड बैठक की तैयारियों के बारे में नगर आयुक्त से जानकारी ली। नगर आयुक्त ने महापौर को नगर निगम  विकास कार्यों व मद वाइज़ जनसुविधाओं को प्रभावी बनाये जाने के लिये बजट व विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे जानकारी दी।

महापौर ने अधीनस्थों को नसीहत देते हुए कहा अलीगढ़ को हर फील्ड में नम्बर 1 बनाना है इसलिए सभी पूरी पारदर्शिता व निष्ठा के साथ माननीय पार्षदो के सहयोग से व्यवस्थाओं को  प्रभावी बनाये। उन्होंने कहा बारिश से पहले सभी नाले साफ हो जाये और सभी 29 पम्पिंग स्टेशन सुचारू रूप से कार्यशील रहे कही कोई लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा नालों की जाली को अनिवार्य चैक किया जाए, सिल्ट को उसी दिन उठवाए जाने का प्रबंध किया जाए। महापौर ने नए एरिया में अगले 6 महीने में लाइट व्यवस्था सुधार का रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए। महापौर ने बताया शासन की मंशा के अनुरूप 23 जून से पूर्व बोर्ड बैठक कराए जाने के निर्देश दिए गए है जिस पर आज मंथन किया गया संभवतः 15 से 20 जून के मध्य निर्णय उपरांत तिथि घोषित की जाएगी।

महापौर

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा माननीय महापौर जी के कुशल नेतृत्व में नगर निगम जवाहर भवन से से सभागार में सिटिंग अरेंजमेंट कराया जा रहा है भव्य व शानदार बोर्ड की पहली बैठक को कराने का प्रयास नगर निगम का रहेगा। बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय लेखा अधिकारी राजीव चौधरी अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार स्टेनो देशदीपक सतीश मीडिया सहायक एहसन रब नाज़िर संजय सक्सेना मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »