NEW English Version

विश्व पर्यावरण दिवस पर महापौर, नगर आयुक्त और पार्षदो ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस

अलीगढ़:- उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम अलीगढ़ ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए 4 जगह रिड्यूस-रीयूज-रीसाइकल RRR सेंटर्स और ब्रह्द पौधरोपण का आगाज़ कर पर्यावरण बचाव की ओर एक कदम ओर बढ़ाया है।

नगर निगम द्वारा मेरी लाइफ, मेरा स्वच्छ शहर अभियान के तहत रिड्यूस, रियूज एंड रिसाइकिल सोमवार को अपने सभी 4 जोन में मीनाक्षी पुल के नीचे, जयगंज, गूलर रोड व कटपुला पर बनवाया गया है इन RRR केन्द्रों के माध्यम से घरों की निष्प्रयोज्य सामग्री जैसे कपड़े, कितावें, खिलौने, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रानिक उपकरण, मशीनरी आदि दे सकेंगे और नगर निगम इनको एकत्रित कर जरूरतमंदों को वितरित करेगा साथ ही साथ आने वाले समय में इन केन्द्रों को कपड़ा बैंक , किताव बैंक, वर्तन बैंक, खिलौना बैंक के रूप में विकसित किया जाएगा। कटपुला स्थित RRR सेंटर्स में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सैंड आर्ट बनवाई गई।

प्लग रन/रैली-

प्रकृति बचाव-पेड़ लगाओ, रिड्यूस, रियूज एंड रिसाइकिल के प्रति जन जागरूकता लाये जाने के लिए महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पार्षद, एनजीओ अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी वाली ऐतिहासिक और भव्य जागरूकता प्लग रैली को कठपुला नव निर्माण RRR सेंटर से रवाना किया। जागरूकता रैली से पूर्व धार्मिक गुरु मुफ्ती ज़ाहिद और महंत कौशल नाथ ने भी स्वच्छता और पर्यावरण का धार्मिक महत्व बताया।

पर्यावरण बचाव की प्रतिज्ञा-

पर्यावरण बचाव-पेड़ लगाओ, रिड्यूस, रियूज एंड रिसाइकिल के प्रति जन जागरूकता लाये जाने के लिए महापौर प्रशांत सिंघल ने एनजीओ अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी वाली ऐतिहासिक और भव्य जागरूकता प्लग रैली से पूर्व स्वच्छता के प्रति सेवा और पर्यावरण बचाव की प्रतिज्ञा दिलाई।

पौधारोपण-

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जवाहर भवन में महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी के साथ पार्षदों अधिकारियों कर्मचारियों एनजीओ के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों को गोद लेकर उनकी देखरेख करने का संकल्प लिया।

जनसंवाद-

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जवाहर भवन में महापौर प्रशांत सिंघल की अध्यक्षता में पार्षदों, पब्लिक एनजीओ के साथ पर्यावरण बचाओ पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें पार्षद एनजीओ व नागरिकों ने यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मिशन लाइव के लाइव प्रसारण को सुना तो वही महापौर और नगर आयुक्त को जनहित सुझावों से अवगत कराया।

महापौर ने शहर वासियों को आश्वस्त किया और कहा जन सहभागिता पार्षद व समाजिक संगठन के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण लगाकर अलीगढ़ को ग्रीन अलीगढ़ क्लीन अलीगढ़ बनाने का प्रयास किया जाएगा इसके लिए मुझे सभी शहर वासियों के सहयोग की जरूरत है।

पर्यावरण बचाओ के लिए महापौर ने जन संवाद में पहल करते हुए कहा मैं सप्ताह में एक दिन साईकिल से चलूंगा और मेरे पार्षद भी साईकिल चलाएंगे क्योंकि लाइफ स्टाइल चेंज करने से ही पर्यावरण बचाओ के प्रति प्रतिज्ञा सफल हो सकेगी। वही नगर आयुक्त ने सभी माननीय पार्षदों को पांच-पांच पेड़ अपने अपने वार्ड में लगाने और उसको गोद लेकर अगले 5 साल में उसे वृक्ष बनने की अपील की।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि घरों से निकलने वाले वेस्ट के साथ ही कई बार लोग रिड्यूसरीयूज – रीसाइकल होने वाले रीयूजेबल सामान को भी कूड़े में मिक्स कर डलाव घर या सार्वजनिक स्थानों पर फेंक देते हैं. घर में पड़ा अन्य उपयोगी सामान किसी जरूरतमंद के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इसी उद्देश्य से लोगों में जागरूकता लाने के लिए एक सार्थक पहल की गई है निश्चित रूप से इस अभियान से लोगों के व्यवहार और सोच में परिवर्तन आएगा।

व्यवस्था/कवरेज़-

उद्घाटन वृक्षारोपण जनसंवाद कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के निर्देशन में सहायक नगर आयुक्त पूजा श्रीवास्तव, नाज़िर संजय सक्सेना कवरेज़ मीडिया सहायक अहसान रब ने की।

जागरूकता रैली में पार्षद योगेश सिंघल, पुष्पेंद्र सिंह, जादौन राकेश ठाकुर, संजय पंडित, हितेश कुमारी, स्नेह सिंह बघेल, गुनीत मित्तल, उस्मान खान, आशिफ़ इरशाद, नसी अहमद, सुमन देवी, योगेंद्र पाल सिंह, निरंजन सिंह, भूपेंद्र सिंह, ओमवती, दिनेश भारद्वाज, पुष्पा देवी, हरिशंकर, उम्मेद आलम, मो आदिल, अब्दुल मुत्तलिब, हाफ़िज अब्बासी, नईम खान, महंत कौशल, नाथ शहर, मुफ्ती जाहिद अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, श्रीमती पूजा श्रीवास्तव नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार, प्रभात अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, कर्नल निशीथ सिंघल, आरपी सिंह, राजेश जैन

कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना, महामंत्री मानवेन्द्र सिंह, बघेल विजय गुप्ता, रमेश चंद सैनी, अनिल आजाद, बिशन सिंह, अनिल सिंह, रामजीलाल, प्रदीप पाल, देश दीपक एहसान रब, संजय कुमार, नीतू विनय, अकील, संदीप शादाब, विजय गुप्ता, आलोक वर्मा, हाकिम सिंह सामाजिक संगठन आजाद फाउंडेशन की सचिव सादिया सिद्दीकी, शेलिन फरहीन, उबैद रफी कमाल, फरहा मनहा उस्मानिया हेल्पिंग हैंड सोसाइटी सचिव सादिया उस्मान अध्यक्ष मोहम्मद फैजान, प्रवीण आर्य व्यापार मंडल से विवेक बगाई, आज़म खान उड़ान, डॉ ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »