NEW English Version

गुनीत मोंगा और एकता कपूर द्वारा निर्मित, यह फिल्म लापता “कटहल” के जिज्ञासु मामले पर आधारित

गुनीत मोंगा

अनंतविजय जोशी इस समय इस उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई नेटफ्लिक्स ओरिजिनल “कटहल” की वजह से चर्चा में है। गुनीत मोंगा और एकता कपूर द्वारा निर्मित, यह फिल्म लापता “कटहल” के जिज्ञासु मामले पर आधारित है। अनंतविजय ने सान्या मल्होत्रा ​​के साथ फिल्म में कांस्टेबल सौरभ द्विवेदी की भूमिका निभाई है। अनंत ने फिल्म में काम करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा, “हमने ग्वालियर में “कटहल” की शूटिंग की है। और सेट पर गुरपाल सिंह जी का होना हमारे लिए एक अच्छा स्ट्रीट फूड एक्सप्लोरेशन साबित हुआ। सान्या और मैं चाट और मिठाई की तलाश में ग्वालियर की गलियों में घूमते थे। बहुत ही मज़ेदार एक्सपीरियंस था।”

सान्या के साथ काम करने पर, उन्होंने अनंतविजय ने कहा, “सान्या ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन भी एक बहुत ही मनोरंजक सह-कलाकार हैं। चाट के लिए ग्वालियर की सुंदर गलियों का चक्कर लगाने के बाद, सान्या मुझे हर रोज वर्कआउट करने के लिए प्रेरित भी करती थी। वे वर्कआउट सेशन मस्ती से भरपूर थे क्योंकि डांस के लिए हमारा आपसी प्यार हम पर हावी हो जाता था और वर्कआउट सेशन अक्सर डांस सेशन में बदल जाया करता था।”

काम के मोर्चे पर, अनंतविजय वर्तमान में कुछ अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट्स के साथ विधु विनोद चोपड़ा की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »