NEW English Version

जल्द दिखाई देगी सफाई व्यवस्था बदली हुई- बेहतर साफ सफाई के लिए नगर आयुक्त कर रहे तैयार ठोस प्लानिंग का रोड मैप

सफ़ाई में सुधार और बीट पर सफ़ाई कर्मचारियों की 100%उपस्थिति में सुधार लाने के लिए नगर आयुक्त ख़ुद करेंगे रैंडम चैक

अलीगढ़: नगर आयुक्त अमित आसेरी ने नगर विकास मंत्री और नवनिर्वाचित महापौर की मंशा के अनुरूप मानसून आने से पहले सभी नालों की तली झाड़ सफाई का कार्य 100% पूरा करने और 90 पार्षद वार्ड में साफ-सफाई बेहतर बनाने की कवायद के लिए मंगलवार सुबह 6:00 बजे जीवनगढ़  मथुरा बाईपास भुजपुरा शराब का ठेका क्वारसी बाईपास नाला सफाई का भौतिक सत्यापन और नाला सफाई पर पब्लिक से फीडबैक लिया।  नगर आयुक्त ने नाला सफाई को लेकर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की धीमी परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को अगले 10 दिनों में सभी नालों की सफाई का काम पूरा करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने भुजपुरा, आगरा रोड तुर्कमान गेट सराय काबा रोड जंगल गड़ी बाईपास चरखवालान खैर रोड उदय सिंह जैन रोड मामू भांजा शीशियांपाड़ा रामघाट रोड स्वर्ण जयंती नगर एटा चुंगी किशनपुर तिराहा ब्रिज विहार कॉलोनी आदि क्षेत्रों में  सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन क्षेत्रों में संबंधित एसएफआई के गैरहाजिर मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए अपर नगर आयुक्त को इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  भुजपुरा नाले की सफाई व क्षेत्र में नालियों की सफाई के संबंध में नगर आयुक्त ने पब्लिक से फीडबैक लिया तो पब्लिक द्वारा चित्र में सफाई संतोषजनक नहीं होने सिल्ट पड़े होने और नाला गैंग द्वारा मात्र 2 घंटे काम करने की बात बताई गई। मौके पर एसएफआई के मौजूद नहीं होने पर नगर आयुक्त ने  नाराजगी जताई और इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। 

नगर आयुक्त ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप 15 जून से पहले सभी नालों की सफाई पूर्ण कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित है इसके लिए एक्स्ट्रा मशीन व मैन पावर लगाकर लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा नाला सफाई में लापरवाही और धीमी गति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात विनोद ज़ेडएसओ दलवीर सिंह स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »