NEW English Version

रामघाट मैरिस रोड को मिलेगी जलभराव से राहत-बंद क्वारसी पुलिया को खोलने की कवायद में जुटा नगर निगम

अलीगढ़, नगर निगम: 50 नाला गैंग कर्मी, सुपर सकर, 2 पंपसेट, 1 नाला क्लीनिग मशीन 1 जेसीबी से युद्धस्तर पर क्वारसी बाईपास नाला हो रहा साफ-नगर आयुक्त ने नाला सफ़ाई का किया निरीक्षण। मानसून के आने से पहले जल निकासी की तैयारियों को नगर निगम द्वारा बड़ी तेज़ी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। भारी बारिश में रामघाट रोड, केला नगर व मैरिस रोड पर होने वाले जलभराव को देखते हुए इसके स्थाई समाधान के लिए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने क्वारसी चौराहे पर बंद पुलिया को अगले दो दिनों में साफ कराए जाने के निर्देश दिए है।

ताकि इस पुलिया के साफ हो जाने से रामघाट नाले का पानी सुगमता से सिधौली नाले की ओर जा सके और रामघाट रोड पर जलभराव की स्थिति में सुधार आएगा हो।

बुधवार को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग जलकल विभाग और निर्माण विभाग की संयुक्त टीमों ने क्वारसी चौराहे की बंद पुलिया को खोलने की कवायद शुरू हो गयी है। इस पुलिया(कलवट) और रामघाट रोड नाले की सफाई जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए 50 नाला गैंग की कर्मचारियों, नाला क्लीनिग मशीन दो पंपिंग सेट एक जेसीबी मशीन सुपर सकर मशीन को लगाया गया है। नगर आयुक्त अधीनस्थों के साथ  दोपहर में रामघाट रोड नाले के सफाई का भौतिक सत्यापन किया। मौके पर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को अगले 2 दिन में इस पुलिया को हर हाल में खोलने के निर्देश दिए।

रामघाट

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया इस पुलिया के साफ़ हो जाने से रामघाट रोड से सिधौली नाले की जाने वाले पानी की गति में तेजी आएगी जिसकी वजह से रामघाट रोड मैरिस रोड पर जलभराव के समय में भी कमी आएगी।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा मुख्य अभियंता सुरेश चंद नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर जेई संजय कुमार एसएफआई अनिल आज़ाद स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक एहसन रब ए टू जेड प्लांट हैड समय सिंह आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »