NEW English Version

जल्द ई ऑफिस से लैस होगा नगर निगम अलीगढ़-शासन के बाद पहला शासकीय कार्यालय होगा नगर निगम-जल्द नगर निगम में होगा पेपरलेस विभागीय काम।

अलीगढ़,नगर निगम: डिजिटाइजेशन की ओर अलीगढ़ नगर निगम ने बढ़ाया एक ओर कदम-नगर आयुक्त की स्मार्ट सोच से साकार हुआ ई ऑफिस। ई-आफिस से पेपरलैस होगा नगर निगम, रिकार्ड सुरक्षित रहेगा और गड़बड़ियां भी रुकेंगी नगर निगम कार्यालय अब पूरी तरह से पेपरलेस होगा।

इसे ई-आफिस का नाम दिया गया है।:-नगर आयुक्त अमित आसेरी। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में अधिकारियों व कर्मचारियों का हुआ ई-ऑफिस प्रशिक्षण-नगर आयुक्त।अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के सार्थक प्रयासों और स्मार्ट सोच की बदौलत अलीगढ़ नगर निगम ने डिजिटलाइजेशन की ओर एक बेहतरीन कदम बढ़ा दिया है।

नगर आयुक्त के रूप में पिछले साल ज्वाइन करने के बाद अमित आसेरी ने अपनी प्राथमिकताओं में से एक ई ऑफिस प्रणाली को पिछले 6 महीनों के परिश्रम और निरंतर मॉनिटरिंग के बल पर साकार कर दिखाया है। तकनीकी रूप से अलीगढ़ नगर निगम शासन के बाद पहला ऐसा शासकीय कार्यालय होगा जहां पर ई ऑफिस प्रणाली के माध्यम से पेपरलेस विभागीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

शुक्रवार को ऑफिस प्रणाली की तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण के लिए नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आहूत हुआ। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी टीम के लीडर स्टेनो देश दीपक के नेतृत्व में आईटीओ शिव कुमार सुमन कौशल शर्मा सालेहीन मुर्तजा ने नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों को e-office प्रणाली की बारीकियों फाइल को बनाना आवश्यकता पत्रों को पेपरलेस तरीके से एक पटल से दूसरे पटल एक अधिकारी से दूसरे अधिकारी को स्वीकृति हेतु भेजने के बारे में ट्रेनिंग दी।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने व पेपरलेस के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज आज सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को ई-ऑफिस का प्रशिक्षण दिया गया l

अलीगढ़

नगर आयुक्त ने बताया कि ई-ऑफिस की शुरुआत होने से जहां एक ओर समय की बचत होगी वहीं दूसरी ओर सरकारी कार्यों में पहले की अपेक्षा पारदर्शिता आएगी।उन्होंने बताया कि नगर निगम अलीगढ़ में ई गवर्नेंस प्रणाली को एक्टिव करने और सभी अधिकारी कर्मचारियों को डिजिटलाइजेशन ओर अग्रसर करने की दिशा में ई गवर्नेंस सेल का गठन अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव महाप्रबंधक जल अनवर खवाजा मुख्य अभियंता सुरेश चंद के नेतृत्व में  किया गया है।

उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस को इस्तेमाल करना बहुत सरल है। सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने विभाग संबंधी नोटिस, लेटर या सूचना आदि को अपलोड कर सकते हैं। ई-ऑफिस पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि हिंदी भाषा का इस्तेमाल करने के लिए एक सॉफ्टवेयर अलग से इंस्टॉल करना होगा जिसके बाद यूजर हिंदी भाषा का चयन करते हुए इसका इस्तेमाल कर सकेगा। उन्होंने बताया ई-ऑफिस सरकारी कार्यालयों में एक सरलीकृत, उत्तरदायी, प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी कार्यप्रणाली प्राप्त करने का माध्यम है।

ई-ऑफिस की गति और दक्षता न केवल विभागों को सूचित और त्वरित निर्णय लेने में सहायता करती है बल्कि उन्हें पेपरलेस भी बनाती है। यह एक डिजिटल वर्क प्लेस सॉल्यूशन है, जो ओपन आर्किटेक्चर पर बनाया गया है, जो इसे सरकारों में प्रतिकृति के लिए एक मानक पुन: प्रयोज्य उत्पाद बनाता है। यह एक उत्पाद सूट है जिसमें एक सरकारी संगठन की दिन-प्रतिदिन की आधिकारिक कार्य-संबंधी गतिविधियों को बदलने के लिए कई एप्लिकेशन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि नगर निगम की सभी कार्यालयों को अपना काम डिजिटलाइज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब किसी भी काम की मंजूरी के लिए पेपर की फाइल आगे करने के बजाय पूरी प्रक्रिया साफ्ट कापी (कंप्रूटराइज्ड फाइल) के जरिए होगी। किसी भी काम की मंजूरी के लिए फाइल को ईमेल के जरिए ही फारवर्ड करनी होगी। इसके लिए नगर निगम नेशनल इंफार्मेटिक्स (एनआईसी) के डेवलप किए गए साफ्टवेयर का इस्तेमाल करेगा।

यह साफ्टवेयर उत्तर प्रदेश सरकार के कई विभागों में इस्तेमाल हो रहा है और इसके नतीजे अच्छे आए हैं। अब राज्य में सभी नगर निगमों को इसके आदेश दे दिए गए हैं। नगर निगम नगर आयुक्त अमित आसेरी  ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरा काम आनलाइन करने के निर्देश दिए हैं।उत्तर प्रदेश सरकार के कई विभागों ने इस सिस्टम को अपनाया और अधिकारियों व कर्मचारियों ने बिना मिले काम निपटाए। सिस्टम के सफल रहने पर सभी विभागों के लिए ई-आफिस सिस्टम को अपनाना जरूरी कर दिया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त राज किशोर प्रसाद मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार जेडएसओ दलवीर सिंह टीएस सभापति यादव, बेचन सिंह नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल रॉबिन केला विजय गुप्ता सहित अनेको अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »