NEW English Version

अमित शाह ने अमरनाथ यात्रियों के आवागमन, ठहरने, बिजली, पानी, संचार और स्वास्थ्य समेत सभी आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये

गृह मंत्री ने अमरनाथ यात्रा के पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिए

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव, सूचना ब्यूरो के निदेशक, सीमा सुरक्षाबल और केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के महानिदेशक, सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक, जम्मू और कश्मीर के मुख्य सचिव, सेना और केंद्र सरकार और जम्मू और कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान गृह मंत्री ने कि मोदी सरकार की ये प्राथमिकता है अमरनाथ यात्रियों को सुगमता से दर्शन हों और उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने श्री अमरनाथ यात्रा के पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिए। केन्द्रीय गृह मंत्री ने हवाईअड्डे और रेलवे स्टेशन से यात्रा बेस कैंप तक के मार्ग पर हर प्रकार की सुचारू व्यवस्था पर ज़ोर दिया। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए रात में भी श्रीनगर और जम्मू से हवाई सेवा उपलब्ध कराने को कहा।

अमित शाह ने ऑक्सीजन सिलिंडर और उनकी रिफिलिंग सुनिश्चित करने के साथ-साथ इसका पर्याप्त स्टॉक रखने और डॉक्टरों की अतिरिक्त टीमें उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त चिकित्सा बेड और किसी भी आपात चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस तथा हेलीकाप्टर तैनात करने को भी कहा। साथ ही अमरनाथ यात्रियों के आवागमन, ठहरने, बिजली, पानी, संचार और स्वास्थ्य समेत सभी आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि यात्रा मार्ग में बेहतर संचार और भूस्खलन होने की स्थिति में मार्ग तुरंत खोलने के लिए मशीने तैनात करने के निर्देश भी दिये।

बैठक में ये जानकारी दी गई कि श्री अमरनाथ यात्रा के सभी यात्रियों को RFID कार्ड दिए जाएंगे जिससे उनकी रियलटाइम लोकेशन का पता लगाया जा सके। हर अमरनाथ यात्री का पाँच लाख रुपये और हर पशु का 50,000 रूपए का बीमा करवाया जाएगा। इसके अलावा यात्रा के लिए टेंट सिटी, यात्रा मार्ग पर वाईफाई हॉटस्पॉट और समुचित प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बाबा बर्फानी के ऑनलाइन लाइव दर्शन, पवित्र अमरनाथ गुफा में सुबह और शाम की आरती का सीधा प्रसारण और बेस कैंप में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »