NEW English Version

डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं और जिला प्रशासन के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पीएमओ, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लोगों के घरों तक सर्वश्रेष्ठ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित और प्रतिबद्ध है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में चल रहे विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं और जिला प्रशासन के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

-डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार विकास का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।-

डॉ. जितेंद्र सिंह

बैठक के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस बात पर बल दिया कि जिला प्रशासन को जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर और निकट समन्वय के साथ एकजुट होकर काम करना चाहिए, जिससे आम लोगों के लाभ के लिए कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से कार्यान्वित किया जा सके।डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे लोगों के संपर्क में रहें, नियमित रूप से दौरे करें और सभी दूरस्थ एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन करें, जिससे स्थानीय लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

इस समीक्षा बैठक में श्री लाल चंद, डीडीसी उधमपुर के अध्यक्ष, जूही मन्हास पठानिया, उपाध्यक्ष डीडीसी; डॉ.जबीरपुर अहमद, निदेशक, सीएसआईआर-आईआईआईएम, श्री सचिन कुमार वैश्य, उपायुक्त, उधमपुर, मोहम्मद सुलेमान चौधरी, डीआईजी, उधमपुर-रियासी रेंज, डॉ. विनोद कुमार, एसएसपी, उधमपुर के साथ बीडीसी, डीडीसी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित हुए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »