NEW English Version

21 जून को “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023” की तैयारियों की समीक्षा के लिये 12 जून को महामहिम कुलाधिपति की अध्यक्षता में बैठक

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वाराणसी : सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी के कुलसचिव श्री राकेश कुमार ने बताया कि  दिनांक 21 जून  2023 को “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – 2023” का कार्यक्रम विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में आयोजित किये जाने के निर्देश राज्यपाल सचिवालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ  द्वारा द्वारा प्रदान किये गये हैं । जिसके अन्तर्गत माननीय कुलाधिपति महोदया की अध्यक्षता में दिनांक 12 जून 2023 को पूर्वाह्न 11:00 बजे आहूत ऑलनाईन बैठक में सम्पूर्ण कार्यक्रम की कार्ययोजना सहित प्रतिभाग करने के निर्देश प्रदान किये गये हैं । 

-सम्बद्ध महविद्यालय दिये गये दिशा निर्देश का पालन करें-

कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि दिनांक 21 जून , 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस – 2023 आयोजित किया जाना सुनिश्चित करते हुए महाविद्यालय का योग हेतु कार्यक्रम स्थल , महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र / छात्राओं एवं शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी व उनके परिवारीजनों की शतप्रतिशत उपस्थिति एवं अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिकों / जनप्रतिनिधियों सहित प्रतिभागियों की कुल संख्या , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि , योगाचार्यों के नाम वांछित प्रारूप में पूरित कर तत्काल प्रेषित करना सुनिश्चित करें , जिससे निर्देशानुसार वांछित सूचना से मा . कुलाधिपति महोदया की अध्यक्षता में दिनांक 12.जून 2023 को आयोजित ऑनलाईन समीक्षा बैठक में अवगत कराया जा सके । 

  • गुगल फ़ार्म लिंक के माध्यम से सूचना प्रेषित करें:

गुगल फार्म लिंक के माध्यम से सूचना प्रेषित करें इसकी सम्पूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »