NEW English Version

संभव- संतुष्टि एवं समृद्धि जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने सुनी जन समस्याए।

अलीगढ़, नगर निगम: 06 जन शिकायतों पर नगरायुक्त ने दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश। जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक नागरिक का नगर निगम स्वागत करता है नागरिकों के सुझाव व समस्या नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार का प्रमुख स्रोत है। नगर निगम जन समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के लिए निरंतर प्रयासरत है:- नगरायुक्त अमित आसेरी

जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्रवाई किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री आर के शर्मा की पहल पर प्रत्येक मंगलवार को शुरू किए गए *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के अंतर्गत जन शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु मंगलवार को सेवाभवन मे नगरायुक्त कक्ष में नगरायुक्त अमित आसेरी ने अपने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठाकर जनता की जन समस्याओं को सुना।

मंगलवार सुबह 10:00 से 2:00 के मध्य नगरायुक्त अमित आसेरी ने नगर निगम सेवाभवन में *”संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद,सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव,मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा,प्रभावी नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज प्रभात,मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार को बैठाकर नागरिकों व पार्षद की समस्याओं को सुना मौजूद अधिकारियों को तत्काल मौके पर शिकायतकर्ता से सम्पर्क कर समस्या का समाधान कराए जाने के निर्देश दिए। 

जनसुनवाई

“संभव” संतुष्टि एवं समृद्धि* के तहत जनसुनवाई में नगरायुक्त अमित आसेरी के समक्ष शिकायतकर्ता युवराज गौतम ने नालियों को खुलवाकर पानी की निकासी कराने के संबंध मे,शकील अहमद ने पुलिया के पत्थर रखवाने के संबंध में,छत्रपति शिवाजी ने पानी की सप्लाई न होने के सम्बन्ध मे,मदनलाल ने डेयरियो द्वारा गंदगी करने के सम्बन्ध मे,अखिलेश तिवारी ने सम्पत्ति कर के पुराने बिल को सही कराने के सम्बन्ध मे, राजकुमार ने स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के सम्बन्धमे समस्याएं बतायी l 

जनसुनवाई में आयी 06 शिकायतों पर नगरायुक्त ने सभी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को  तत्काल समस्याओं का निदान कराए जाने का उत्तरदायित्व निर्धारित किया l 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »