NEW English Version

जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म ‘मिली’ के टेलीविजन प्रीमियर से पहले सभी पिताओं के लिए लिखा एक भावुक पत्र

जान्हवी कपूर

किसी का एक हीरो होता है। कुछ के लिए वह एक ऑन-स्क्रीन किरदार हो सकता है, कुछ के लिए वह वास्तविक जीवन के अरबपति हो सकते है, लेकिन कुछ के लिए वह हमेशा उनके पिता रहेंगे। एक पिता, जो हमेशा आपको राह दिखाते है और आपकी सुरक्षा करते है। इस फादर्स डे पर, जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म ‘मिली’ के अपने अनुभव को याद किया।

उसमें पिता और बेटी का दिल को छू लेने वाला रिश्ता देखने मिलता है और साथही में उसमें बेटियों का साहसी रुप भी दिखाया गया है। अपनें बच्चों के लिए जो कुछ भी वे करते हैं उसके लिए धन्यवाद देते हुए जान्हवी ने सभी पिताओं के लिए एक हार्दिक नोट लिखा है। ‘मिली’ का प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर शनिवार, 24 जून को रात 9 बजे होगा।

जान्हवी ने यह लिखा है:–

जिंदगी एहसासों से रंगी हुई है, कुछ अच्छी तो कुछ बुरी पर एक भावना जो हमें हालातों में गिरने से बचाती है, वो है अपना घर होने का एहसास। और वो घर आप हो पापा।

हम अक्सर ये कहते हैं कि कैसे पिता आपके सबसे बड़े चियरलीडर होते हैं; वो शायद उतना दिखावा ना कर पायें पर हमेशा साथ होते हैं । जहाँ एक ओर वो सारी दुनिया की बुराइयों से हमारी जीं जान लगाकर सुरक्षा करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी हमारे प्रति कड़ाई और प्यार हमें जीवन की वास्तविकताओं का सामना करने के लिए तैयार भी करता है ।

आप हमारे पंखों को मिलनेवाली ताकत हैं, हमारें सपनों की उड़ान का सबसे बड़ा लॉन्चिंग पैड हैं, और हमारी सभी परेशानियों का सामना करने के लिए सबसे मजबूत ढाल हैं। पर आपको हर वक़्त इतना निस्वार्थ होना ज़रूरी नही पापा!

जब मैं ‘मिली’ के सफर की तरफ पीछे मुड़कर देखती हूँ, तो उसके पिता का अटूट साथ और विश्वास ही था जिससे उसे मुश्किल वक़्त से लड़ने का जज़्बा मिला।
हर निडर बेटी के पीछे उसका साथ देने वाला एक पिता होता है और हम उनका आभार शब्दों में नहीं कर सकते!

एक बेटी
जान्हवी कपूर उर्फ मिली

नोट: देखिए एक पिता और बेटी की खूबसूरत कहानी, ‘मिली’ के वर्ल्ड टीवी प्रिमियर में, इस शनिवार 24 जून, रात 9 बजे केवल ज़ी सिनेमा पर।

https://www.instagram.com/stories/janhvikapoor/3128568704382732800/

देखें 24 जून को रात 9 बजे ‘मिली’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर!!

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »