NEW English Version

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में योग करने उमड़ा जनमानस-महापौर, नगर आयुक्त ने निरोग रहने के लिए योग को आदत बनाने का किया आह्ववान

अलीगढ़: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अलीगढ़ नगर निगम द्वारा कल्याण सिंह हैबिटेट  सेंटर में स्थानीय पार्षद और नागरिकों के सहयोग से योग शिविर का आयोजन भव्य रूप से किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हैबिटेट  सेंटर में सुबह 6:00 बजे से शुरू हुई योग शिविर में महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त अमित आसेरी अपर नगर आयुक्त पार्षद सहित नगर निगम अधिकारी और कर्मचारियों ने  योगाभ्यास किया और योग को अपनी आदत बनाने का संकल्प लिया।

महापौर  ने योग शिविर में सूर्य नमस्कार के सभी आसनों को करते हुए योग को निरोग रहने का सबसे आसान तरीका बताया और देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री जी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा देश के माननीय प्रधानमंत्री की सार्थक पहल से हिंदुस्तान योग की मदद से निरोगी हो रहा है  योग को जन्म देने से हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है। यह हमारे तनावपूर्ण जीवन के लिए एक बड़ी राहत प्रदान करता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रकाश डालते हुए नगर आयुक्त  ने बताया देश के ओजस्वी माननीय प्रधानमंत्री जी के सार्थक प्रयासों के बल पर आज भारतीय प्राचीन कला योग का पूरी दुनिया में बोलबाला है योग की मदद से लोग शारीरिक मानसिक और इमोशनल सुकून पा रहे हैं  साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों का ही नतीजा था कि संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी. साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण के जरिए पूरी दुनिया से योग दिवस को इंटरनेशनल योगा डे के रूप में पहचान दिलाने के लिए आह्वान किया था. इस प्रस्ताव का संयुक्त राष्ट्र में 175 देशों ने समर्थन किया और महज 90 दिनों में इसे मान्यता मिल गई थी।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कोरोनावायरस की वजह से दुनियाभर में लोगों को शारीरिक, मानसिक और इमोशनल स्तर पर परेशानियां झेलनी पड़ी थी. अपनी दिनचर्या में योग को जोड़कर अपने स्वास्थ्य में सुधार करना ही योगा फॉर ह्यूमेनिटी’ थीम का लक्ष्य है। पतंजली योग पीठ से पायल वार्ष्णेय ने योग शिविर में सूर्य नमस्कार के विभिन्न आसन, सुबह खाली पेट पानी का सेवन करने, ग्रीन टी दिन में दो बार लेने, ब्लड प्रेशर कम करने, शुगर नार्मल करने, मोटापा कम करने, चेहरा चमकदार रखने के लिए कई आसन व बिंदुओं पर जानकारी नगर निगम पार्षद अधिकारी कर्मचारियों को दी

योग शिविर में पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन नईम खान  सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद पूजा श्रीवास्तव मुख्य अभियंता  सुरेश चन्द्र महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा मुख्य नगर लेखा परीक्षक  जंगबहादुर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, लेखाधिकारी राजीव चौधरी सहायक अभियंता सिफ़तें हैदर लक्ष्मण सिंह कर अधीक्षक राजेश जैन राजकिशोर कमल, बेचैन सिंह कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेन्द्र सिंह मीडिया सहायक एहसान रब एसएफआई अनिल आज़ाद सुबोध शर्मा, आरआई राकेश चाहर, अरुण वर्मा स्टेनो देश दीपक कौशल शर्मा संदीप, नीतू आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »