NEW English Version

भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक – MATTER AERA (मैटर ऐरा) को लॉन्च के एक महीने से भी कम समय में 40,000 प्री-बुकिंग्स के साथ भारत से शानदार प्रतिक्रिया मिली

भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक, MATTER AERA (मैटर ऐरा) को लॉन्च हुए एक महीने से भी कम ही समय हुआ है, और इस समय अंतराल में यह देश भर में 40,000 से अधिक उत्साही राइडर्स के दिलों में विशेष जगह बना चुकी है।

MATTER AERA ने भारत में अपनी उपस्थिति और ग्राहकों की प्रतिक्रिया से यह साबित कर दिया है कि इलेक्ट्रिक मोटरबाइक्स का युग क्राँतिकारी मोड़ ले चुका है। इसकी प्री-बुकिंग्स कंपनी की वेबसाइट (matter.in) और फ्लिपकार्ट व ओटीओ कैपिटल के साथ ही पार्टनर ईकोसिस्टम के माध्यम से उपलब्ध कराई गई थीं।

भारत की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक मोटरबाइक

MATTER AERA का नाम सिर्फ एक नियमित मोटरबाइक तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह राइडिंग के भविष्य में एक आदर्श बदलाव का प्रतीक है। यह ग्राहकों को एक रोमांचकारी और एमिशन-फ्री अनुभव प्रदान करता है। MATTER AERA को प्री-बुक करने वाले उत्साही ग्राहक मोटरबाइकिंग में क्राँति का अनुभव करने वाले पहले व्यक्ति होंगे। प्रत्येक प्री-बुकिंग के साथ, MATTER भारत में और जल्द ही दुनिया भर में सही मायने में सुदृढ़ मोटरबाइकिंग की दिशा में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मोहल लालभाई, फाउंडर और ग्रुप सीईओ, मैटर, ने कहा, "हम राइडिंग के भविष्य को पुनः परिभाषित करने के लिए तत्पर हैं। यह जानकार कि ग्राहक अब बदलाव लाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, हमारे लिए बेहद हर्ष की बात है। प्री-बुकिंग को मिली अभूतपूर्व प्रतिक्रिया भविष्य की तकनीक के प्रति ग्राहकों के झुकाव का सार्थक प्रमाण है। फ्लिपकार्ट और ओटीओ कैपिटल के साथ हमारी साझेदारी प्रभावी रूप से उन ग्राहकों तक पहुँचने में सक्षम रही है, जो तकनीकी रूप से उन्नत और टिकाऊ गतिशीलता को अपनाने की इच्छा रखते हैं।

MATTER की यह उपलब्धि क्राँतिकारी यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है और हम मोटरबाइक के प्रति उत्साही तमाम लोगों के आभारी हैं, जो राइडिंग के भविष्य को पुनः परिभाषित करने के सफर में हमारे साथ शामिल हो रहे हैं।" MATTER, गतिशीलता के भविष्य को पुनर्परिभाषित करने के साथी ही, पृथ्वी को अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद करने वाली गतिविधियों के लिए भी कार्यरत है।

Earthday.org के सहयोग से, MATTER का लक्ष्य शहरों में आगामी 'कैनोपी प्रोजेक्ट' के माध्यम से अपने ग्राहकों के लिए वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी के अवसर का विस्तार करना है। MATTER के ग्राहक एक सामूहिक शक्ति के रूप में तेजी से बढ़ते प्रदूषण में कमी लाने और पृथ्वी पर पारिस्थितिक आवरण को बढ़ाने के एक स्थायी लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए तत्पर हैं।

MATTER अपने ग्राहकों को आने वाले महीनों में शानदार अनुभव वाली राइड्स और डिलीवरीज़ देने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिन ग्राहकों ने AERA को प्री-बुक किया है, वे इस अभूतपूर्व मोटरबाइक की क्राँतिकारी विशेषताओं का अनुभव करने वाले पहले व्यक्तियों में से होंगे। MATTER का लक्ष्य अपने प्रोडक्ट्स में लगातार नयापन लाते हुए निर्माण करना है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसके प्रोडक्ट्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी श्रेणी में सबसे आगे रहे। MATTER जल्द ही जमीनी स्तर पर एक्सपीरियंस सेंटर्स की शुरुआत करेगा, ये सेंटर्स ग्राहकों को एक दिलचस्प रिटेल अनुभव प्रदान करेंगे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »