NEW English Version

कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई-सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक-विधायक कोल, विधायक शहर एमएलसी महापौर के समक्ष स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की परियोजनाओं पर हुआ मंथन

अलीगढ़: अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की जनहित परियोजनाओं पर विचार-विमर्श के लिए  मंडलायुक्त रणदीप रिण्वा की अध्यक्षता में सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम के सदस्य विधायक कॉल अनिल पाराशर विधायक नगर मुक्ता राजा विधान परिषद सदस्य मानवेंद्र सिंह प्रोफेसर तारिक मंसूर और महापौर प्रशांत सिंघल के साथ आवश्यक बैठक मिस्टर सभागार में विकास  आयोजित की गई।  बैठक में नगर आयुक्त/सीईओ अमित आसेरी विधायकों/एमएलसी/महापौर का स्वागत करते हुए अलीगढ़ स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की अब तक की प्रगति से अवगत कराते हुए जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधियों के जनहित सुझावों के आधार पर अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड पूर्ण रूप से सभी स्मार्ट परियोजनाओं को जमीनी रूप देने में जुटी हुई है*

बैठक में नगर आयुक्त/सीईओ ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की तकनीकी टीम को निर्देश दिए की अलीगढ़ स्मार्ट सिटी जनहित परियोजनाओं में अधिक से अधिक जन सहभागिता व स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के बारे में आम नागरिकों को जानकारी उपलब्ध करायी जाए। बैठक की जनप्रतिनिधियों ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं में पूर्ण रूप से पारदर्शिता बरतने के साथ-साथ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को निर्धारित समय से पूरा करने के की बात कही। बैठक में नगर आयुक्त ने बताया अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड अलीगढ़ के चौमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत है कुल 37 परियोजनाओं में से 16 परियोजना कंप्लीट हो गई है 21 परियोजनाओं का काम तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण 321 परियोजनाओं से संबंधित कार्यों को जनप्रतिनिधियों की आकांक्षाओं के अनुरूप जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए है।

अचल ताल प्रोजेक्ट में अनिल पाराशर माननीय विधायक द्वारा कहां गया कि अचल ताल का गेट रामलीला मैदान की ओर होना चाहिए जिससे कि अचल ताल काबिल सुंदर दिखाई दें अथवा लोगों को आने जाने में आराम हो ! और उन्होंने यह भी कहा कि अचल ताल का मेन भी रामलीला मैदान की ओर से ही है । इस कार्य को तय सीमा में संपूर्ण कर लिया जाए। facade रसलगंज प्रोजेक्ट में क्लैफ सदस्यों द्वारा निर्देशित किया गया कि facade के सुंदरीकरण में संभावित सुधारीकरण सुंदरीकरण किया जाए। माननीय विधायक द्वारा नाली पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाने हेतु कहां। Facade प्रोजेक्ट में माननीय एमएलए द्वारा प्रसाद का मेंटेनेंस उन्हीं  दुकानदारों द्वारा किया जाए इस पर भी सुझाव दिया। माननीय द्वारा जवाहर पार्क डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को लेकर सुझाव दिया गया कि कार्य को जल्द से जल्द ज्यादा मैन पावर लगाकर किया जाए एवं पेशवा इस कार्य को किया जाए ताकि कुछ ब्लॉक पर काम हो जाने से लोगों को सुबह के समय तकलीफ उत्पन्न ना हो। तारिक मंसूर जी माननीय एमएलसी द्वारा प्रत्येक कार्य को गंभीरता से लेते हुए समय से पूर्ण करने को कहा। माननीय एमएलए  द्वारा क्या कार्यों को पीपीपी मोड पर किया जा सकता है कि संभावनाओं को ढूंढने एवं यदि संभावित हो तो करने के लिए कहा माननीय सदस्यों द्वारा कटपुले पर रोड निर्माण से संबंधित किए गए कार्य की सराहना की गई समस्त माननीय सदस्यों द्वारा लग रहा है कि महोदय से अनुरोध किया की जल्द से जल्द जिस क्षेत्र की नालियां सफाई करने योग्य हो कराकर तैयारी कर ली जाए जिससे की अगले माह में आने वाले मानसून के समय जलभराव की स्थिति उत्पन्न ना हो माननीय मुक्ता संजीव राजा द्वारा जहां-जहां रोड की खुदाई कर पाइप लाइन डाली जा रही है एवं अन्य कार्य हो रहे हैं वहां पर कार्य होने के पश्चात सड़क का निर्माण सुनिश्चित किया जाए जिससे कि बरसात में जलभराव एवं भविष्य में किसी प्रकार की हानि होने की संभावना ना रहे माननीय मेयर द्वारा यह कहा गया कि स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्यों को नए एवं स्मार्ट तरीके से किया जाए

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »