NEW English Version

नगर निगम के विस्तारित क्षेत्रों में बहेगी विकास की गंगा- उत्तर प्रदेश सरकार नगर सृजन योजना से विस्तारित क्षेत्रों में होंगे विकास कार्य   

विस्तारित क्षेत्रों

अलीगढ़: महापौर और नगर आयुक्त ने विस्तारित क्षेत्रों के पार्षदों के साथ किया मंथन- जन सहभागिता और पार्षदों के सहयोग से जल्द नवीन क्षेत्रों में घूमेगा विकास का पहिया। अलीगढ़ नगर निगम सीमा में शामिल 35 विस्तारित क्षेत्रों में आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश सरकार की सौगात से विकास की गंगा बहने वाली है उत्तर प्रदेश सरकार की नगर सर्जन योजना के अंतर्गत नए क्षेत्रों में लाइट सप्लाई निर्माण नाली खरंजा जैसे महत्वपूर्ण कामों को कराने के लिए प्रस्ताव मांगने के लिए महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने संयुक्त रूप से नवीन विस्तारित क्षेत्रों के पार्षदों के साथ विचार विमर्श।

नगर आयुक्त ने बताया माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा के अनुरूप नगरीय क्षेत्र में शामिल क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर गैप को पूरा करने के लिए नगर सर्जन योजना के अंतर्गत आवश्यक जन सुविधाओं को प्रभावी बनाए जाने वाले जनहित कार्यों को कराया जाना है जिसके लिए पार्षदों के साथ उनके वार्ड में महत्वपूर्ण कार्यों के प्रस्ताव और सुझाव पर विचार विमर्श किया गया 2 दिन में प्रस्ताव मांगे गए प्रस्ताव प्राप्त होने के उपरांत शासन को धनराशि अवमुक्त करने हेतु अग्रसारित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया इस योजना के अंतर्गत वार्ड 1 नगला मानसिंह पार्षद ओमवती वार्ड 5 सिंधोली पार्षद पूनम वार्ड 16 सराय हरनारायण पार्षद आजाद सिंह वार्ड 23 बढ़ोली फतेह खां पार्षद नीलम वार्ड 24 देवसैनी पार्षद बॉबी कुमार वार्ड 25 क़्वार्सी पार्षद सुनील कुमार वार्ड 34 ज्वालाजीपुरम पार्षद सुरेंद्र प्रताप वार्ड 35

महफूज नगर पार्षद विनीत कुमार वार्ड 36 धनीपुर पार्षद स्नेह सिंह बघेल वार्ड 40 साईं विहार कॉलोनी पार्षद हितेश कुमारी वार्ड 41 असदपुर क़याम पार्षद निरंजन सिंह वार्ड 48 भगवान गढ़ी पार्षद शाहिद अली वार्ड 62 कुंवर नगर पार्षद छोटेलाल शर्मा वार्ड 70 धौर्रा माफ़ी पार्षद मुनमुन खान वार्ड 83 रोरावर पार्षद मुशर्रफ हुसैन महजर वार्ड 89 तेलीपाड़ा पार्षद आसिया वार्ड 90 नगला पटवारी पार्षद रिहाना बेगम वार्ड 32 एलमपुर पार्षद हरिशंकर में इस योजना के तहत विकास के प्रमुख कार्य कराए जाने की योजना है।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में विकास की गंगा हर शहर में बह रही है माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना का लाभ अब अलीगढ़ के विस्तारित एरिया के वार्ड को मिलने जा रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »