NEW English Version

जल्द व्यवस्थित नजर आएंगे शहर में ई-रिक्शा- माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों पर बड़ी कार्यवाही

ई-रिक्शा का रूट हुआ निर्धारित -12 रूट पर दौड़ेंगे ई रिक्शा 27 स्टैंड पर ही रुकेंगे- व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वाले ई-रिक्शा चालकों पर होगी अब बड़ी कार्रवाई। यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गत दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शहर में आने वाले दिनों में धार्मिक त्योहारों के आयोजन के समय यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए गए थे।

माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में आए दिन चौराहों और सड़कों पर अव्यवस्थित और अवैध ई रिक्शा चालकों के कारण आम नागरिकों को हो रही असुविधा को देखते हुए नगर आयुक्त अमित आसेरी ने इस समस्या का जमीनी हल निकालने के लिए  ई-रिक्शा को चलाने के लिए 12 रूट और 27 ई रिक्शा स्टैंड निर्धारित किए है।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बतायाकि शहर में ई-रिक्शा को व्यवस्थित करने के लिए 12 रूट निर्धारित करते हुए 27 ई रिक्शा स्टैंड बनाये गए है  हर रूट 200 ई रिक्शा की संख्या निर्धारित की गई है यह संख्या जो पहले आएगा पहले पाएगा के आधार पर की जाएगी पंजीकरण कराने के लिए डीएल आरसी व 18 वर्ष पूर्ण करने का आयु प्रमाण पत्र देना होगा। 

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार ने  बताया कि नगर निगम प्रवर्तन विभाग और ट्रैफिक पुलिस द्वारा संयुक्त सर्वे के उपरांत 12 रुट व 27 स्टैंड बनाये गए है जिसमें गाँधी पार्क से हाथरस अड्डा, सासनी गेट चौराहा होते हुये आगरा रोड, सासनी गेट चौराहा से मथुरा रोड़, सासनी गेट चौराहा से भुजपुरा रोड़ होते हुये खैर रोड़ तक आना-जाना।

कबरकुत्ता से रसलगंज चौकी, मसूदाबाद, तहसील तिराहा, बन्नादेवी से सारसौल चौराहा होते हुये महरावल तक आना-जाना ।गाँधी पार्क से दुबे का पड़ाव, अचल ताल तिराहा, छर्रा अड्डा पुल होते हुये नौरंगाबाद, एटा चुंगी चौराहा से धनीपुर मण्डी होते हुये बौनेर कट तक आना-जाना । 

बरछी बहादुर से सुभाष चौक, कन्ट्रोल रुम, तस्वीर महल, कलैक्ट्रेट शमशाद मार्केट चौराहा, जमालपुर से अनूपशहर रोड़ होते हुये एफ०एम० टावर से महेशपुर तिराहा तक आना-जाना रेलवे स्टेशन से स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, लाल डिग्गी, ए०एम०यू० सर्किल, दोदपुर चौराहा होते हुये मेडिकल कॉलेज तक आना-जाना। रेलवे स्टेशन से लाल डिग्गी, अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज मैरिस रोड़, केला नगर चौराहा, क्वार्सी फार्म होते हुये क्वार्सी चौराहे तक आना-जाना।

 रेलवे स्टेशन से गुरुद्वारा रोड़, मीनाक्षी पुल के नीचे होते हुये छर्रा अड्डा, नौरंगाबाद, एटा चुंगी धनीपुर मण्डी होते हुये बोनेर कट तक आना-जाना। खेरेश्वर से नादा पुल, सारसौल से बरौला पुल पर होते हुये एफ०एम० टॉवर तक आना-जाना। क्वार्सी से कयामपुर मोड, एटा चुंगी होते हुये कमालपुर रोड़ तक आना-जाना। क्वार्सी से जीवनगढ़ से महेशपुर फाटक होते हुये कमालपुर रोड़ तक आना-जाना। क्वार्सी से रोड़, पी०ए०सी०, देवसैनी होते हुये जवां रोड़ तक आना-जाना। नादा पुल से देहली गेट, हड्डी गोदाम, भुजपुरा रोड़, सासनी गेट, लोधी बिहार, ए०डी०ए० कॉलोनी होते हुये मन्दिर के नगला तक आना-जाना।

सहायक नगर आयुक्त/प्रभारी लाइसेंस पूजा श्रीवास्तव*ने बताया कि ई रिक्शा 27 स्टैंड के बारे में बताया कि बरछी बहादुर स्टेशन रोड़ के सामने । सासनी गेट मूकबधिर स्कूल से पहले। डॉ० अन्जुला भार्गव के पास बगीची वाली जगह । मथुरा रोड़ महेश्वरी इण्टर कॉलिज के आगे मन्दिर के पास । एटा चुंगी चौराहा से आगे भुस की दुकान के सामने आगरा रोड़ स्थित विनायक रेस्टोरेण्ट के पास आगरा रोड़ केनरा बैंक के सामने गांधी पार्क की दीवार के सहारे। कठपुला पुल के नीचे बाई ओर  मालवीय पुस्तकालय के निकट शौचालय के पास ।

कठपुला से नीचे रिलायंस ट्रेन्ड्स शोरुम के पास ।सारसौल चौराहे से पहले जीवन ज्योति हॉस्पीटल के पास सारसौल चौराहे से आगे आर०टी०ओ० कार्यालय के पास सारसौल चौराहे से आगे ई-चार्जिंग स्टेशन के पास सारसौल चौराहे से आगे धर्मकांटा के सामने सारसौल चौराहे से बाई ओर खैर रोड़ पर श्री जयवीर सिंह के गैस्ट हाऊस के नादा पुल चौराहा पर उमेश ऑटोमोबाइल के सामने एटा चुंगी चौराहा विकास नगर लिंक मार्ग के पास कमिश्नरी रोड़ स्थित शौचालय के पास  क्वार्सी चौराहे से पहले दीनदयाल अस्पताल के गेट से पहले क्वार्सी चौराहे से आगे कृष्णा पेराडाईज के पास ।

क्वार्सी चौराहे से पहले दाई ओर विजडम पब्लिक स्कूल के पास ।क्वार्सी चौराहे से आगे कयामपुर रोड़ पर चौराहे से 100 मीटर आगे । शमशाद मार्केट सब्जी मण्डी के पास भमौला रोड़ । जमालपुर ओवर ब्रिज के नीचे ।ए०एम०यू० सर्किल चौराहा से श्री ख्वाजा हलीम के आवास के सामने । मेडिकल कॉलेज मैन गेट की ओर है।

उन्होंने ने बताया निर्धारित ई रिक्शा स्टैंड के अतिरिक्त यदि कोई ई-रिक्शा सड़क चौराहे गली के मोड़ आदि पर खड़ा मिलता है तो ऐसे ई-रिक्शा को नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ज़ब्त करने के साथ-साथ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश उत्तम सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह पूजा श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »