NEW English Version

वर्ष के अंत तक इंदौर में अतिरिक्त 1000 सीटें स्थापित करने पर विचार: इनक्युस्पेज़

इंदौर

इंदौर : प्रमुख उद्यम-प्रबंधित कार्यक्षेत्र प्रदाता, इनक्युस्पेज़ ने इंदौर शहर में प्रबंधित कार्यक्षेत्र की माँग में वृद्धि हासिल की है। विगत तीन वर्षों में 700 से अधिक स्टार्ट-अप्स द्वारा पंजीकरण किए जाने के परिणामस्वरूप इंदौर में कारोबार को तेज गति मिल रही है। नतीजतन, उद्यमी ऐसे कार्यस्थल समाधानों की तलाश कर रहे हैं, जो उन्हें किफायती कीमतों पर पेशेवर स्थानों तक पहुँच प्रदान करें।

इनक्युस्पेज़ देश के टियर 2 और टियर 3 शहरों में प्रबंधित कार्यस्थलों की पहुँच बढ़ाने में योगदान देता है। वर्तमान समय में, इसका संचालन पूरे भारत में 14 से अधिक शहरों में 30 से अधिक स्थानों पर 20,000 से अधिक सीटों पर हो रहा है। इसके अलावा, इनक्युस्पेज़ इंदौर में छोटे-बड़े सभी संगठनों को उद्यम-प्रबंधित कार्यक्षेत्र समाधान और सुदृढ़ कार्य अनुभव की पेशकश करके व्यावसायिक संचालन का समर्थन कर रहा है। इनक्युस्पेज़ वर्तमान में इंदौर स्थित विजय नगर में दो अलग-अलग प्रबंधित कार्यक्षेत्र परिसरों का संचालन कर रहा है, जो अपोलो प्रीमियर और प्रिंसेस बिज़नेस स्काईलाइन में स्थित हैं।

यह कार्यस्थल प्रदाता देश के उन कुछ प्रदाताओं में से एक है, जो सर्च-बिल्ड-मैनेज मॉडल पर काम करता है। यह व्यवसाय मालिकों को समग्र कार्यालय स्थान के भीतर उनकी आवश्यकताओं के अनुसार अपने कार्य क्षेत्र को तैयार करने की स्वायत्तता देता है।

इंदौर के कारोबार पर स्टार्टअप्स का काफी प्रभाव हुआ है। इसके बारे में बात करते हुए, संजय चौधरी, संस्थापक और सीईओ, इनक्युस्पेज़ ने कहा; टियर 2 और टियर 3 शहरों में स्टार्टअप्स की तेजी से बढ़ती संख्या को देखना बेहद रोमांचक है। यहाँ मौजूद प्रतिभा की सघनता इसे और भी अधिक विशेष बना देती है। इंदौर एक ऐसा शहर है, जहाँ स्टार्टअप्स की संख्या में बड़े पैमाने पर बढ़त दर्ज की गई है।

पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने भी कई पहलों की शुरुआत की है। महामारी के बाद परिचालन शैलियों में बदलाव देखने को मिले हैं, इस दौरान हमने पाया कि इंदौर में हाइब्रिड कार्यस्थल का चलन काफी लोकप्रिय हुआ है। इसके बावजूद, काम करने के लिए एक व्यवस्थित कार्यस्थल होने का परिणाम यह होता है कि इससे व्यवसाय सहज वृद्धि देखने को मिलती है।

आज, हम देखते हैं कि शहर में स्टार्टअप्स और बड़े उद्यम वाणिज्यिक कार्यस्थलों की तुलना में काफी कम लागत और दिन-प्रतिदिन के संचालन की कोई परेशानी नहीं होने के कारण प्रबंधित कार्यस्थलों को प्राथमिकता देते हैं। सरल शब्दों में, इनक्यूस्पेज़ जैसे कार्यस्थलों के संचालन से व्यापार मालिकों के लिए जीवन काफी आसान हो जाता है, और इसके माध्यम से वे अपने महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्र पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित कर पाने में भी सक्षम होते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »