NEW English Version

विश्व का नवीनतम लेजर डॉ. पल्लवी के स्किन एंड हेयर क्लिनिक में लॉन्च किया गया

जमशेदपुर: आज जमशेदपुर शहर विश्व की सबसे अच्छी और नवीनतम लेजर रिमूवल तकनीक ‘वेगा कम्फर्ट’ के लॉन्च का गवाह बना। यह उन लोगों के लिए एक वरदान है जो शरीर के अनचाहे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं और उन्हें बड़े शहरों की यात्रा करनी पड़ती है जहां यह तकनीकी सुविधा उपलब्ध है। आज इसकी शुरूआत डॉ. पल्लवी के स्किन एंड हेयर क्लिनिक में की गई। यह झारखंड का एक प्रमुख हेयर एंड स्किन क्लिनिक है जिसने बालों और त्वचा से संबंधित समस्याओं को ठीक करने के लिए लगातार उन्नत तकनीकों के इस्तेमाल द्वारा लोगों का विश्वास जीता है।

जो लोग मासिक, साप्ताहिक या कभी-कभी दैनिक आधार पर शरीर के अनचाहे बालों से छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं, उन्हें अक्सर रैशेज़ की समस्या हो जाती है, कई लोगों के लिए वैक्सिंग एक दर्दनाक अनुभव होता है। वेगा कम्फर्ट के आने से, लेज़र हेयर रिमूवल अब पारंपरिक तरीकों की तुलना में अधिक प्रभावी और लंबे समय तक चलने वाला विकल्प होगा।

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. पल्लवी ने बताया, “लोग सोचते हैं कि लेजर से बाल हटाना बहुत महंगा है, लेकिन शेविंग, वैक्सिंग या बाल हटाने वाली क्रीम जैसे पारंपरिक तरीकों द्वारा बाल हटाने के दर्द की तुलना में यह काफी लागत प्रभावी और किफायती है। वेगा कम्फर्ट लेजर सभी तरह की त्वचा के लिए सुरक्षित है, जिसमें गहरे रंग की त्वचा भी शामिल है। इसके विपरीत वैक्सिंग या ट्वीज़िंग (चिमटी से बाल निकालना) जैसी विधियों से बालों को निकालने में तेज दर्द और बेचैनी होती है, बाद में त्वचा लाल हो जाती है और उसमें जलन भी होती है।”

विश्वभर में लेज़र हेयर रिमूवल के कई वैज्ञानिक प्रमाण हैं जो इसकी सुरक्षा और दक्षता दर्शाते हैं। यह साफ-सुथरी, चिकनी त्वचा पाने का एक बेहतर तरीका है, क्योंकि लेजर लाइट बिल्कुल जड़ों से बालों को हटाती है, जिसके परिणामस्वरूप इनग्रोन हेयर (ब्लैक हेड्स में बिल्कुल छोटे-छोटे बाल) से भी छुटकारा मिल जाता है। लेज़र बीम बालों के रोमों पर फोकस करती है, बालों को नष्ट करती है, पिग्मेंट्स को अवशोषित करती है, और छोटे-छोटे काले बालों को भी निकाल देती है।

डर्मेटोलॉजिस्ट  डॉ. पल्लवी आगे जानकारी देते हुए कहती हैं, “हमारे शरीर के किसी भी अन्य अंग की तरह, हमारी त्वचा को भी पोषण और देखभाल की आवश्यकता होती है। चिकित्सा विज्ञान ने सुंदरता की नई ऊंचाइयों को सही प्रक्रियाओं के द्वारा पाना संभव बना दिया है। हमारे क्लिनिक में, हम हमारे मरीजों की छिपी हुई सुंदरता को उभारने की कोशिश करते हैं। हमारा विश्वास है कि मरीज की त्वचा को उसकी पूरी क्षमता के साथ निखारा जाए ताकि वे अपना सबसे बेहतर संस्करण या वर्शन लग सकें!”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »