NEW English Version

अब ससुर जी की कुर्सी संभालेंगे दमाद जी!

-बलिया के बीएसए मनिराम सिंह के सगे दामाद हैं आ रहे बीएसए मनीष सिंह-

कुर्सी

बलिया : बेसिक शिक्षा विभाग में शासन के व्यापक स्थानांतरण के बाद बलिया से स्थानांतरित बीएसए मनिराम सिंह के सगे दामाद मनीष सिंह को ही बलिया जिले की जिम्मेदारी मिली है। अब दामाद जी अपने ससुर जी की कुर्सी संभालेंगे।

उत्तर प्रदेश शासन ने व्यापक पैमाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी की। बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह को तो शासन ने पैदल करते हुए डायट आजमगढ़ में वरिष्ठ प्रवक्ता बना दिया। उनकी जगह उनके ही दामाद जौनपुर डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता के रुप में तैनात मनीष कुमार सिंह मनिराम सिंह के ही दामाद हैं। जनपद में इस बात की बड़ी चर्चा है कि अब ससुर जी की कुर्सी दामाद जी संभालेंगे और ससुर जी के जो सपने बलिया को लेकर अधूरे रह गए हैं उसको पूरा भी करेंगे।

बलिया जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के उन लोगों के चेहरे की मुस्कान जो मनिराम सिंह के स्थानांतरण से जो आई थी वह यह जानकारी होते ही गायब हो गई है कि आने वाले बीएसए जाने वाले बीएसस के दामाद है। लोगों में चर्चा इस बात की भी है कि नवागत बीएसए मनीष सिंह को एक बखर दहेज में सजा सजाया सरकारी बीएसए आवास भी मिलेगा क्योंकि अब ससुर जी यहां से कोई सामान नहीं ले जाएंगे क्योंकि इसमें बेटी और दामाद ही आ रहे हैं। चर्चा इस बात की भी है कि ससुर जी जो पेंच किसी कारणवश ढीला छोड़ गए हैं दामाद जी उसे टाइट कर देंगे।

संवाददाता:

राकेश कुमार राय
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »