NEW English Version

‘गौना एक प्रथा’ में पहली बार सकारात्मक भूमिका में अभिनेत्री कृतिका देसाई करेंगी एक प्रभावशाली शुरुआत !

शेमारू उमंग के अपकमिंग शो ‘गौना एक प्रथा’ में अभिनेत्री कृतिका देसाई निभाएंगी मुख्य भूमिका

शेमारू उमंग का बहुप्रतीक्षित शो, गौना एक प्रथा, अपने शानदार कलाकारों की टुकड़ी को लेकर दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है और इसके प्रोमो को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

अपने द्वारा निभाए गए पिछले किरदारों से दर्शकों का दिल जीतने वाली प्रतिभाशाली अभिनेत्री कृतिका देसाई, इस शो में गहना का मुख्य किरदार निभाने वाली हैं, जिसमें वह पहली बार सकारात्मक भूमिका में नज़र आएंगी। कृतिका का नया अवतार देखना दर्शकों के लिए बहुत रोचक होने वाला है।

अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, कृतिका देसाई ने कहा, “मैं ‘गौना एक प्रथा’ शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूँ!  गहना एक ऐसा किरदार है जो मेरे दिल के करीब है और मैं उसकी कहानी को स्क्रीन प्रस्तुत करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह किरदार निभाना मेरे लिए एक सुनहरे मौके के समान है। वह शालीनता और एक कई भावनाओं के मिश्रण का प्रतीक है जो दर्शकों को पसंद आएगी। गहना की भावनाओं, प्रेरणाओं और अनुभवों को गहराई से समझना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मुझे यह अवसर देने के लिए मैं शेमारू उमंग टीम की आभारी हूं।”

‘गौना एक प्रथा’ की कहानी दर्शकों को गहना के आत्म-खोज और उसके जीवन में आने वाली बाधाओं की यात्रा पर लेकर जाती है। चुनौतियों और सामाजिक मानदंडों के बीच, गहना का अपने पति के प्रति प्यार और अपने गौना को पूरा करने के लिए उसका अथक दृढ़ संकल्प इस मनोरंजक कहानी को आगे बढ़ाने वाली प्रेरक शक्ति बन जाता है।

आप इस मनोरम कहानी के साक्षी बनने के लिए तैयार हो जाइए और देखिए कैसे गहना रिश्तों और सामाजिक अपेक्षाओं की बाधाओं को पार करती है और प्यार, त्याग और आने वाले उतार-चढ़ाव से दर्शकों को जोड़े रखती है। अपनी अमिट छाप छोड़नेवाली गहना की यात्रा को देखने से न चूकें और देखें ‘गौना एक प्रथा’ जल्द ही सिर्फ शेमारू उमंग पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »