NEW English Version

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और साबरमती रिवरफ्रन्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा साबरमती रिवरफ्रन्ट पर भारत में निर्मित ‘अक्षर रिवर क्रूज’ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रीअमित शाह ने आज अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और साबरमती रिवरफ्रन्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा साबरमती रिवरफ्रन्ट पर भारत में निर्मित ‘अक्षर रिवर क्रूज’ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि आज इस अक्षर रिवर क्रूज के माध्यम से गुजरात सरकार और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, अहमदाबाद शहर के सभी नागरिकों को एक नई भेंट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब पूरे भारत में उन्होंने ही सबसे पहले रिवरफ्रन्ट की कल्पना की थी और उसकी प्लानिंग कर उसे पूरा करने का काम भी उनके ही कार्यकाल में पूरा हुआ। श्री शाह ने कहा कि आज यह रिवरफ्रन्ट ना सिर्फ अमहदाबाद बल्कि पूरे भारत और दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है और पर्यटन का एक आकर्षक केन्द्र बन चुका है।


केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस रिवरफ्रन्ट के कारण ना सिर्फ जलस्तर ऊपर आया है बल्कि ये वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और युवाओं सहित सबके लिए अनेक प्रकार की सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केन्द्र बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि इस रिवरफ्रन्ट के साथ आज एक नई चीज़ जुड़ने जा रही है, अक्षर रिवर क्रूज। यह लक्जरी रिवर क्रूज अमहदाबाद के सभी नागरिकों के लिए एक नया आकर्षण का केन्द्र होगा। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद म्युनिसिपल कोर्पोरेशन और साबरमती रिवरफ्रन्ट डेवलपमेन्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप के तहत विकसित किया गया हैl यह क्रूज मेक-इन इण्डिया के तहत ₹15 करोड़ की लागत से भारत में तैयार हुई पहली पैसेन्जर केटामरीन है जिसमें दो इंजन लगे हैं और ये सुरक्षित तरीके से डेढ़ घंटे की यात्रा कर सकता है। उन्होंने कहा कि 30 मीटर लंबा ये क्रूज अमहदाबाद के सभी नागरिकों और यहां आने वाले देशभर के नागरिकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। श्री शाह ने कहा कि 165 यात्रियों की क्षमता के साथ रेस्तरां वाले इस क्रूज़ की यात्रा लोगों को अपनी ओर ज़रूर आकर्षित करेगी।


श्री अमित शाह ने कहा कि 180 लाइफ सेफ्टी जैकेट, फायर सेफ्टी और इमरजन्सी रेस्क्यू बोट से लैस इस क्रूज का डिज़ाइन नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी के गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान उन्होंने अमहदाबाद और गुजरात के पर्यटन को हमेशा प्राथमिकता दी थी। श्री शाह ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पर्यचन के क्षेत्र में लिए गए कई इनीशिएटिव्स के माध्यम से गुजरात और यहां के 2 प्रमुख पर्यटन के केन्द्रों को देश के टूरिज़्म के नक्शे पर रखने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में आने वाले लाखों प्रवासियों के लिए करोड़ों रूपए का निवेश कर एक इकोसिस्टम बनाया गया, सभी तीर्थों और सीमाओं से जोड़ने के लिए अच्छी सड़कें बनाई गईं और हवाईअड्डों से पर्यटनस्थलों तक की सड़कों को भी पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया।


केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अंबाजी में लाइट एन्ड साउन्ड शो शुरु किया गया, पावागढ के मंदिर का 500 साल के बाद ध्वजारोहण हुआ, माधवपुर के मेले को राष्ट्रीय मेले का स्वरुप दिया, कच्छ में टेन्ट सिटी बनाकर सफेद रण में दुनियाभर के पर्यटकों के रहने की व्यवस्था की गई और अमहदाबाद में कांकरिया तालाब और अब ये रिवरफ्रन्ट बनाकर एक बहुत बड़े पर्यटन इकोसिस्टम का निर्माण किया गया है। श्री शाह ने कहा कि सरहद दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत नडाबेट और वहां कठिन परिस्थितियों में सुरक्षाबलों द्वारा किए जा रहे कर्तव्य निर्वहन का गुजरात के युवाओं को अनुभव कराने की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पर्यटन के क्षेत्र में विकास को बहुत आगे बढ़ाया है जिससे देश और दुनिया से गुजरात आने वाले प्रवासियों की संख्या बहुत बढ़ी है। श्री शाह ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम भी अहमदाबाद में है, जहां नियमित रूप से क्रिकेट मैच होते हैं और इसके कारण यहां स्पोर्टस टूरिज्म में भी वृद्धि हुई है। इसके अलावा यहां अब बहुत बड़ी स्पोर्टस सिटी को भी आकार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कई प्रकार के इनीशिएटिव्स लेकर गुजरात के टूरिज्म को एक नया आकार देने का काम किया है।


अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले 9 सालों में दुनिया में हर क्षेत्र में भारत को प्रथम स्थान पर पहुंचाने के लिए जो प्रयास किए हैं, अब उनके परिणाम दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 9 सालों में गरीब कल्याण, भारत गौरव, भारत उत्कर्ष और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के माध्यम से पूरे भारत के विकास को नया आकार दिया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »