NEW English Version

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर नगर निगम ने पॉलिथीन के विरुद्ध की कार्रवाई-₹48000 का जुर्माना-10 केस  पॉलीथिन 25 किलो जब्त

 प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशनपुर तिराहा धनीपुर मंडी एटा चुंगी जीटी रोड नगला मानसिंह सब्जी वाली पुलिया कुंवर नगर एटा चुंगी के पास पला साहिबाबाद आगरा रोड स्मार्ट रोड ठंडी सड़क यूनिवर्सिटी सर्किल और किशनपुर तिराहा क्वारसी चौराहा से एटा चुंगी रोड पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री करने वालों पर जमकर कार्रवाई करते हुए 10 केसों पर ₹48000 का जुर्माना वसूल किया और लगभग 25 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग थर्माकोल ग्लास आदि को जब्त कर के ए टू जेड प्लांट में निस्तारित करवाया।

अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा व्यापक रूप से जन सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्लास्टिक कैरी बैग छोड़ने के प्रति संवाद किया गया और जागरूकता रैली निकाली गई।

सहायक नगर आयुक्त ने बताया आरंभ अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त भारत प्लास्टिक मुक्त अलीगढ़ की जन जागरूकता के लिए नगर निगम अलीगढ़ द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है जिस के क्रम में पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जा रही।

नगरायुक्त अमित आसेरी ने कहा शासन के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दी गई है इसके विरुद्ध अलीगढ़ नगर निगम अलीगढ़ को पूर्ण रूप से पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों से अपील की जाती है इसका इस्तेमाल ना करें अभियान में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह एसएफआई योगेंद्र यादव रामजीलाल रमेश चंद सैनी प्रदीप पाल अनिल आजाद बिशन सिंह अनिल सिंह  प्रवर्तन दल आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »