NEW English Version

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के मेहसाणा में दूधसागर रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा संचालित श्री मोतीभाई आर. चौधरी सागर सैनिक स्कूल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के मेहसाणा में दूधसागर रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा संचालित श्री मोतीभाई आर. चौधरी सागर सैनिक स्कूल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया।

इस अवसर पर अपेन संबोधन में श्री अमित शाह ने कहा कि श्री मोतीभाई आर. चौधरी जी ने दशकों तक गांधीनगर के पशुपालको, विशेषकर चौधरी समाज की बहनों की आजीविका के साधन उत्पन्न कर, इस दूधसागर डेयरी के नाम को चरितार्थ किया है। उन्होंने कहा कि श्री मोतीभाई के नेतृत्व में अनेक कठिन पड़ाव इस दूधसागर डेयरी ने पार किये है।

उन्होंने कहा कि त्रिभुवनभाई पटेल के मार्गदर्शन में श्री मोतीबाई के योगदान से उत्तरी गुजरात के तीन ज़िलों- बनासकांठा, साबरकांठा और मेहसाणा – में दूध उत्पादन शुरू हुआ। श्री शाह ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में एक आदर्श कार्यकर्ता कैसा होता है, ज़मीनी स्तर पर उसका व्यक्तित्व कैसा होता है, यह सीखना है तो मोतीभाई चौधरी जी के जीवन को समझना होगा।  

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मोतीभाई चौधरी सागर सैनिक स्कूल का आज यहां भूमिपूजन हुआ है और यह सैनिक स्कूल ना सिर्फ उत्तर गुजरात बल्कि पूरे देश के बच्चों के लिए सेना में जाने का एक आसान और सुलभ रास्ता बनेगा।

उन्होंने कहा कि इस स्कूल में पढ़ने वाले जो बच्चे सेना में जाएंगे, वो देशभक्ति और देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करेंगे और जो नागरिक जीवन जीएंगे, वो अच्छे नागरिक के रुप में अपने जीवन में देशभक्ति के संस्कार को हमेशा के लिए इस स्कूल के माध्यम से सिंचित कर सकेगे।

श्री अमित शाह ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पिछले 9 सालों में भारत के प्रधानमंत्री के रुप में ना सिर्फ देश को सुरक्षित और विकसित किया है, बल्कि भारतवर्ष को दुनिया में गौरव दिलाने का काम भी किया है। उन्होंने कहा कि पहले सरकारें अकेले विकास कार्यों की ज़िम्मेदारी उठाती थीं, इसीलिए विकास की गति मंद रहती थी।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बड़े पैमाने पर सहकारी संस्थाओं, कॉर्पोरेट वर्ग के लोगों और एनजीओ आदि को साथ लेकर देश के विकास के लिए प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्रधानमंत्री जी ने आह्वान किया था देश में पीपीपी मॉडल पर 100 सैनिक स्कूल होने चाहिएं और आज मोदी जी के आह्वान पर चलते हुए 20वें सैनिक स्कूल का यहां भूमिपूजन हुआ है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गुजरात में जलक्रांति लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर गुजरात को बचाने के लिए कई कदम उठाए। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने नर्मदा का पानी पहुंचाने, नई योजनाएं लाने और अनेक प्रकार की योजनाओं के माध्यम से महिसागर का पानी भी गुजरात लाने का काम किया।

श्री शाह ने कहा कि सुजलाम सुफलाम योजना ने उत्तर गुजरात में जलस्तर ऊपर लाने का काम किया है और जलस्तर ऊपर आने से किसानों को खेती में फायदा हुआ और पशुपालको की भी बहुत सारी तकलीफें हल हो गईं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों लोगों की इन सब समस्याओं को दूर करने का काम गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया।

श्री अमित शाह ने कहा कि ये सैनिक स्कूल ज्ञान, रक्षा, बहादुरी और देशभक्ति की भावना के साथ अनेक बच्चों के जीवन में नया प्रकाश लाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 में 50 कैडेट और 2023-24 में 55 कैडेट की भर्ती हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कठिन दिनचर्या के साथ यहां पढ़ने वाले बच्चे एक यज्ञ में खुद को तपाकर भारत माता की सेवा के लिये स्वयं को तैयार करेंगे और भारत को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज यहां शब्द मोती पुस्तक का विमोचन भी हुआ है, जो मोतीभाई के जीवन को समझने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि युवाओं और किशोरों के लिये मोतीभाई का जीवन हमेशा एक प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि मेहसाणा डेयरी बहुत स्फूर्ति के साथ आगे बढ रही है और यह डेयरी लगभग 5 लाख किसानों की आजीविका बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि चौधरी समाज, चौधरी समाज की बहनों और ठाकोर समाज को एकसाथ जोड़ने का काम भी मेहसाणा डेयरी ने किया है। उन्होंने कहा कि कई समाज डेयरी के माध्यम से आजीविका प्राप्त करें, ऐसा स्वप्न डेयरी के संस्थापक मानसिंह जी ने देखा और उस स्वप्न को आज आगे बढाने का काम हो रहा है। श्री शाह ने कहा कि मानसिंह भाई डेयरी एन्ड फूड इन्स्टीट्यूट और टेक्नोलॉजी से पढ़कर निकले अनेक युवा ना सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे भारत में डेयरी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहे है।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की और उसके बाद सहकार से समृद्धि का मंत्र लोगों को दिया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने छोटे से छोटे व्यक्ति को सहकारिता आंदोलन से जोड़कर देश के विकास के साथ जोड़ने और उसका जीवनस्तर ऊपर लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनो में देश के डेयरी क्षेत्र में भी अनेक नई शुरूआत होने वाली हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »