NEW English Version

जदयू नेता अवलेश सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जताया कार्यकर्ताओं का आभार।

बलिया: जदयू प्रदेश अवलेश सिंह ने आज बलिया डाक बंगले मे प्रेस कान्फ्रेस कर कल बलिया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद एवम् बधाई दी। कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए अवलेश सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है, उसके नेता जो कहते हैं, वे उसे करते नहीं हैं बल्कि जो कहते हैं उसका उल्टा ही करते हैं। भाजपा के सभी वादे सत् य की कसौटी पर झूठे ही निकले हैं।

उन्होंने कहा, ”भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाया, लोग उसके भ्रम में जीने लगें लेकिन किसी भी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, बल्कि उसका कर्ज बढ़ गया, मंहगाई बढ़ गई।” आज महंगाई चरम पर है।
जनता मे भारी आक्रोश है, जिसका जबाब जनता 2024 मे देगी ।
2024 मे नीतीश जी के नेतृत्व मे महागठबंधन को पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी ॥

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »