NEW English Version

ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना से संस्कृत मे निहित ज्ञान तत्व से वैश्विक परिवेश में लोग लाभान्वित होंगे- कुलपति प्रो ए•के• त्यागी

यह केन्द्र सम्पूर्ण देश में अपने आप में अनूठा और विलक्षण केन्द्र है– अपर मुख्य सचिव श्री एम पी अग्रवाल।

वाराणसी: प्राच्य विद्या का यह केन्द्र सम्पूर्ण देश में अपने आप में अनूठा और विलक्षण है,यहाँ पर भारतीय ज्ञान तत्व का दुर्लभ धरोहर है। विश्वविद्यालय परिवार मिलकर इसे सुव्यवस्थित और सुरम्य बनायें। उक्त विचार आज सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी में कुलपति प्रो आनन्द कुमार त्यागी के अध्यक्षता में  उत्तर प्रदेश के एसीएस (उच्च शिक्षा) श्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने मा प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के अवलोकन एवं ऑनलाइन  संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र के लोकार्पण के दृष्टिगत ऑनलाइन की वस्तुस्थिति की सम्पूर्ण जानकारी  प्राप्त किया।

ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र पाठ्यक्रम का संचालन-

प्रशिक्षण का सम्पूर्ण संचालन ज्योतिष विभाग के सहायक आचार्य डॉ राजा पाठक ने सम्पूर्ण पाठ्यक्रम पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।जिसमें उक्त पाठ्यक्रम में दस विषयों में ऑनलाइन पाठ्यक्रम संचालित होंगे। क्रमश: 01- संस्कृत भाषा शिक्षण ,02-अर्चक 03-कर्मकाण्ड, 04-ज्योतिष,05- वास्तु विज्ञान,06-व्याकरण ,07-दर्शन , 08-वेदान्त ,09-. योग ,10- वेद संचालित होगा।

  • ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र से प्रमाण पत्र–

इस पाठ्यक्रम में तीन एवं छ माह का सर्टीफिकेट तथा एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित होगा।

  • तैयारियों की समीक्षा बैठक–

कुलपति प्रो आनन्द कुमार त्यागी ने बैठक एवं निरीक्षण की अध्यक्षता करते हुए कहा कि तकनीकि के विचार भाव से इस संस्था के ज्ञान तत्व का संरक्षण और प्रसार करने की जरूरत है,ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण से सम्बंधित सम्पूर्ण कार्य पूरे कर लिये गये हैं आज इससे सम्बंधित सम्पूर्ण संचालन को देखकर वास्तविकता को समझा गया।ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना से संस्कृत मे निहित ज्ञान तत्व से वैश्विक परिवेश में लोग लाभान्वित होंगे।

  • ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण एवं वाईफाई लोकार्पण/उद्घाटन प्रस्तावित–

कुलपति प्रो त्यागी ने बताया कि मा प्रधानमंत्री जी एवं मा मुख्यमंत्री जी के द्वारा क्रमश: ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र व वाईफाई का लोकार्पण एवं उद्घाटन करेंगे जो कि प्रस्तावित है। इसी तैयारी की समीक्षा एसीएस द्वारा किया गया है।

इसके पूर्व प्रारम्भ में कुलपति प्रो एके त्यागी एवं कुलसचिव राकेश कुमार ने अपर मुख्य सचिव महेंद्र प्रसाद अग्रवाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत और अभिनंदन किया। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा महेंद्र प्रसाद अग्रवाल,विशेष सचिव अखिलेश कुमार मिश्र,कुलसचिव राकेश कुमार,क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ ज्ञान प्रकाश वर्मा,प्रो दिनेश कुमार गर्ग,डॉ विजय शर्मा,उपकुलसचिव केशलाल,मोहित मिश्र आदि उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »