NEW English Version

नाला सफाई की महापौर और नगर आयुक्त ने जानी हकीक़त-सुबह सुबह नाला सफाई का किया भौतिक सत्यापन।

अलीगढ़: थोडी बारिश में सराय लवरिया में जल भराव होने पर महापौर ने जताई चिंता-युद्धस्तर पर नालों की सफाई का काम पूरा करने की हिदायत। बारिश में जल भराव की समस्या से निज़ात दिलाने के लिये प्रयासरत महापौर प्रशान्त सिंघल और नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बुद्धवार सुबह सुबह रामघाट रोड, क्वार्सी, पी0ए0सी0, ओजोन सिटी रोड असदपुर कयाम जाफरी ड्रेन, अलीगढ़ डेªन व सिधौली नाले की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रामघाट रोड ओएलएफ के पास नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा नालागैंग व पम्पसैट लगाकर सफाई का कार्य होता हुआ मिला।

मौके पर महापौर ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नाला सफाई के बारे में फीडबैक लिया और पूछा कि इस नाले की सफाई का काम कब तक पूरा होगा और प्रति नाला सफाई कर्मी के प्रतिदिन नाला सफाई का क्या लक्ष्य होता है। मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात ने महापौर को अवगत कराया कि इस नाले की सफाई का कार्य 10 जुलाई तक क्वार्सी चैराहे तक पूर्ण कर लिया जायेगा 20 बड़े नालों में 15 नालों की सफाई हो गयी है शेष 05 बड़े नालों में सराय रहमान(बीच का पार्ट), ढपरा रोड नाला, रामघाट रोड नाला है।

महापौर ने निरीक्षण के दौरान बारिश की संभावना और फोरकास्ट को देखते हुये सभी नालों की सफाई का मैप तत्काल प्रस्तुत करने जहाॅ जहाॅ नाले चैक हो रहें है वहाॅ पर प्राथमिकता पर तत्काल सफाई कराये जाने के निर्देश दिये। महापौर ने 5 मिनट की बारिश में सराय लवरिया, रघुवीरपुरी गूलर रोड आदि क्षेत्र में जल भराव होने पर चिंता व्यक्त करते हुये नगर स्वास्थ्य अधिकारी और महाप्रबंधक जल से बारिश में जल भराव से निपटने के अतिरिक्त पम्पसैट की व्यवस्था करते हये कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

असरपुर कयाम मोड़ पर निरीक्षण के दौरान महापौर और नगर आयुक्त को बड़ी पोकलेन मशीन ड्रेन की सफाई करते हुये मिली मौके पर महापौर ने इस नाले की कब सफाई कराये जाने व के बारे में जानकारी की नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि उक्त सिंचाई विभाग की ड्रेन जल निकासी का प्रमुख साधन है इसकी दो माह पूर्व पीएसी रोड मोड़ से ओजोन सिटी होते हुये सिधौली तक सफाई करायी जा चुकी है कई पांइटों पर जल निकासी रूकने पर इसकी पोकलेन मशीन से सफाई करायी जा रही है महापौर ने सफाई होने के उपरान्त इस ड्रेन से इतनी मात्रा में सिल्ट निकलने के बारे में भी जानकारी की। 

रामघाट रोड असदपुर कयाम से सिधौली को जाने वाले मार्ग पर नाले को बंद करने के कारण जल निकासी अवरूद्ध होने का संज्ञान लेते हुये नगर आयुक्त ने तत्काल इस नाले की खुदाई कराकर जल निकासी को प्रभावी बनाये जाने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने इस नाले पर अवैध रूप से अतिक्रमण व नाला पाटने वालो को हिदायत देते हुये स्वयं नाले की खुदाई करने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त को दिये।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द्र, महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, पूजा श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कुमार प्रभात इंजीनियर अशोक कुमार भाटी आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »