NEW English Version

फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन देने की सुविधा के लिए एक्सिस बैंक के साथ मिलाया हाथ

-ग्राहक फ्लिपकार्ट से 30 सेकंड के भीतर ऋण स्वीकृति के साथ 5 लाख रुपए तक के इंस्टेट डिजिटल पर्सनल लोन का फायदा उठा सकते हैं-

-6 से 36 महीने की किश्तों में लिया गया लोन चुकाया जा सकता है-

भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने अपने 45 करोड़ ग्राहकों के फायदे के लिए पर्सनल लोन की अतिरिक्त सुविधा जोड़ने के लिए निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

पर्सनल लोन की यह पहल 5 लाख रुपए तक के बहुत प्रतिस्पर्धी ऋण विकल्प प्रदान करती है, ग्राहक 6 से 36 महीने के बीच लोन को चुका सकते हैं। पर्सनल लोन के लिए फ्लिपकार्ट की यह पहल मौजूदा वित्तीय माहौल में ग्राहकों की मांगों को पूरा करने और डिजिटल ऋण देने की क्षमता का लाभ उठाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

जैसे-जैसे भारतीय उपभोक्ता विकसित हो रहे हैं, उनकी जीवनशैली को बेहतर बनाने की आकांक्षा बढ़ती जा रही है। फ्लिपकार्ट और एक्सिस बैंक ने ग्राहकों की यात्रा को आसान बनाने के लिए लगातार डिजिटल-फर्स्ट समाधानों का आविष्कार किया है। पर्सनल लोन सुविधा ग्राहकों की खरीद शक्ति और सामर्थ्य में सुधार करेगी। फ्लिपकार्ट ने क्रेडिट ऑफर और कई वित्तीय समाधान के साथ इसे पेश किया हैं, जिसमें पे लेटर, प्रोडक्ट फाइनेंसिंग, सेलर फाइनेंसिंग, क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन एक्सपेंशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। 

फ्लिपकार्ट में फिनटेक और पेमेंट्स ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट धीरज अनेजा ने कहा, ‘अग्रणी बैंकिंग संस्थानों के साथ रणनीतिक सहयोग के माध्यम से हमने अपने ग्राहकों को किफायती भुगतान विकल्पों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ सफलतापूर्वक सशक्त बनाया है, अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें(बीएनपीएल), समान मासिक किस्तें (ईएमआई) और को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड शामिल हैं।

अब एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी में पर्सनल लोन सर्विस शुरू करते हुए हमें खुशी है। हमारा मकसद जरूरत पड़ने पर नकदी तक पहुंच प्रदान करके कर्ज उपलब्ध करवाने और क्रय शक्ति को बढ़ाने का है। ये वित्तीय समाधान उपभोक्ताओं की बढ़ती मांगों को पूरा करते हुए उनकी खरीदारी यात्रा को अधिक सुविधाजनक और सहज बनाते हैं। हमारी प्रतिबद्धता ऑनलाइन शॉपिंग परिदृश्य को नया आकार देने और इस तक सभी की पहुंच और समावेशिता सुनिश्चित करना है।’ 

इस लॉन्च पर बोलते हुए एक्सिस बैंक के प्रेसिडेंट और हेड – डिजिटल बिजनेस और ट्रांसफॉर्मेशन समीर शेट्टी ने कहा, ‘एक्सिस बैंक एक फुल सुइट फाइनेंशिययल सॉल्यूशन प्रदाता है और हम भारत में ग्राहकों के अधिकतम फायदे के साथ ऐसी पेशकशों से इनोवेशन आधारित साझेदारी मॉडल तैयार करना जारी रखे हुए हैं।

इसी को आगे बढ़ाते हुए हम फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी करके प्रसन्न हैं, इससे उनके ग्राहकों उनकी जरूरत के हिसाब से ऋण समाधान मिलेगा। साथ ही हम कस्टमर की सुविधा और पहुंच में विस्तार का एक नया दौर लाने के लिए तैयार हैं।’

ग्राहक के ऋण के लिए अनुमोदन प्रक्रिया मात्र 30 सेकंड में पूरी हो सकती है। अपना ऋण आवेदन शुरू करने के लिए, उन्हें पैन (स्थायी खाता संख्या), जन्म तिथि और कार्य विवरण जैसे जरूरी विवरण देने होंगे। यह विवरण मिलने के बाद एक्सिस बैंक उनकी क्रेडिट लिमिट को मंजूरी देगा। ग्राहक अपनी आरामदायक मासिक पुनर्भुगतान क्षमता को ध्यान में रखते हुए अपनी पसंदीदा ऋण राशि और पुनर्भुगतान विधि का चयन कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट ऋण आवेदन को अंतिम रूप देने से पहले समीक्षा के लिए एक ऋण सारांश, पुनर्भुगतान विवरण और नियम और शर्तें प्रस्तुत करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »