NEW English Version

सचिव (पीएंडपीडब्ल्यू) श्री वी. श्रीनिवास ने भारत पेंशनर्स समाज के कार्यालय में सदस्यों से मुलाकात की; पेंशनभोगियों के कल्याण और ‘जीवन यापन में सहजता’  में सुधार लाने की दिशा में निरंतर काम करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता दोहराया

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए अनेक कदम उठाए हैं ताकि उनके जीवन यापन को सहज और आसान बनाया जा सके। विभिन्न माध्यमों से सभी पेंशनभोगियों तक पहुंचने और डीओपीपीडब्ल्यू की पहलों के बारे में जागरूकता का प्रसार करने के लिए निरंतर कदम उठाए गए हैं। इस प्रकार सभी पेंशनभोगियों को विशेष रूप से उनके लिए तैयार की गई सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाया गया है।

डीओपीपीडब्ल्यू पेंशनभोगियों के लिए ऑनलाइन मोड के साथ-साथ संवाद बैठकों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है ताकि उन्हें सुविधाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जा सके और उनके समक्ष आने वाले मुद्दों को समझने के साथ-साथ उनके द्वारा भेजे गए किसी भी सुझाव पर ध्यान दिया जा सके। पेंशनभोगी पोर्टल के तहत, डीओपीपीडब्ल्यू ने देश भर में 50 पेंशनभोगी संघों को पंजीकृत किया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001XKGA.jpg

डीओपीपीडब्ल्यू के आउटरीच कार्यक्रम के भाग के रूप में इन संघों के साथ नियमित अंतराल पर ऑनलाइन और आमने-सामने संवाद बैठकें आयोजित की जाती हैं। ऐसी ही एक बैठक 07 जुलाई, 2023 को जंगपुरा, दिल्ली में एसोसिएशन के कार्यालय में की गई। इस बैठक में सचिव (पीएंडपीडब्ल्यू) श्री वी. श्रीनिवास ने अपर सचिव श्री संजीव नारायण माथुर और विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ एसोसिएशन के कार्यालय का दौरा किया।

बातचीत के दौरान, सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने (पीएंडपीडब्ल्यू) ने एसोसिएशन के सदस्यों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराया, इनमें एक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान आयोजित करना, सीसीएस (पेंशन) नियम, 2021 का संकलन, एक ही पोर्टल से पेंशनभोगियों को पेंशन संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए एक एकीकृत पेंशनभोगी पोर्टल का विकास, शिकायतों के मौके पर समाधान के लिए राष्ट्रव्यापी पेंशन अदालतें और अनुभव पुरस्कार शामिल हैं। पेंशनभोगियों के लाभ के लिए बनाई गई विभिन्न नीतियों, जैसे विधवा, अविवाहित, तलाकशुदा बेटियों के लिए पेंशन सुविधा पर भी चर्चा की गई।

डीओपीपीडब्ल्यू के अपर सचिव श्री संजीव नारायण माथुर ने अस्पताल में भर्ती और शारीरिक रूप से अक्षम पेंशनभोगियों के कल्याण पर विशेष जोर देते हुए दूर-दराज के इलाकों में पेंशनभोगियों तक पहुंचने के लिए राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान चलाने से संबंधित विभाग की पहल को साझा किया। उन्होंने बताया कि नवंबर 2022 में देश भर में 37 स्थानों पर आयोजित पिछले राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र प्राप्त किए गए और केन्द्र सरकार के 35 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को इस सुविधा का लाभ मिला। इसी तरह का अभियान नवंबर 2023 में 100 स्थानों पर आयोजित करने का प्रस्ताव है, जिसमें पेंशनभोगी संघ सक्रिय रूप से शामिल होंगे, जो विभाग की विस्तारित शाखा होगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0022ZVI.jpg

भारत पेंशनर्स समाज के महासचिव श्री एस. सी. माहेश्वरी ने एसोसिएशन की सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया, इनमें सदस्यों की निर्देशिका बनाए रखना, व्हाट्सएप समूहों, समाचार पत्रों, एसोसिएशन की वेबसाइट और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से सदस्यों के साथ जानकारी उपलब्ध कराना और बातचीत करना शामिल है। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान सहित डीओपीपीडब्ल्यू के सभी कार्यक्रमों के पूर्ण समर्थन और भागीदारी का आश्वासन दिया। एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें पेंशन संबंधी शिकायतों के बारे में प्रतिक्रिया भी व्यक्त की और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के लिए चर्चा की।

बैठक के बाद सचिव (पी एंड पीडब्ल्यू) श्री वी. श्रीनिवास,  अपर सचिव, श्री संजीव नारायण माथुर ने भारत पेंशनर्स समाज के महासचिव श्री एस.सी. माहेश्वरी और एसोसिएशन के अन्य सदस्यों के साथ जंगपुरा, दिल्ली में आम का पौधा लगाया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »