NEW English Version

मामू भांजा में महाबली के ग़रजने से पहले हटा अतिक्रमण-व्यापार मण्डल के पदाधिकारी की पहल पर मामू भांजा व्यापारियों ने खुद हटाया अतिक्रमण।

अलीगढ़: अलीगढ़ नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर नगरीय क्षेत्र में सड़क, गलियों, नाले नालियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिये चलाये जा रहें अभियान के तहत शनिवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन दल जेसीबी मशीन व लेबर आदि लेकर शहर के व्यस्तम बाजार, मामू भांजा पहुॅचा जहाॅ पर व्यापारी नेता ओम प्रकाश ने खुद अपने द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया मौके पर सहायक नगर आयुक्त ने अन्य व्यापारियों को भी तत्काल अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी।

मौके पर सहायक नगर आयुक्त की अपील और व्यापारी नेता की पहल पर मामू भंाजा के दुकानदारों ने अपना अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया मौके पर एक जगह नाले के ऊपर हल्का निर्माण होने पर सहायक नगर आयुक्त ने जेसीबी से उसे तुड़वा दिया।

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिये व्यापारी पहल कर अतिक्रमण हटाना एक सराहनीय कदम है नगर निगम ऐसे व्यापारियों और नागरिकों का सम्मान करता है और सड़क नाले नालियों, सड़क किनारे जैसे जमालपुर, रामघाट रोड, मालगोदाम आदि रोड पर अतिक्रमण करने वालों को फिर सचेत किया जाता है तत्काल स्वयं अतिक्रमण हटा ले अन्यथा नगर निगम बलपूर्वक कार्यवाही करते हुये अतिक्रमण ध्वस्त व सामान को जब्त करने की कार्यवाही करेगा। आज कार्यवाही में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, कर्नल निशीथ सिघंल व प्रवर्तन दल की टीम साथ थी।

-ठेका निरस्त होेने के बाद यूनिपोल ठेकेदार हटा रहा यूनिपोल खुदघ्-

सहायक नगर आयुक्त/विज्ञापन प्रभारी पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि नगर आयुक्त महोदय के अनुमोदन उपरान्त यूनिपोल के ठेकेदार मनोज गौतम के एमकेजी ग्रुप का ठेका निरस्त होने के उपरान्त सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा स्वयं नगर निगम के एबीडी (स्मार्ट सिटी अन्तर्गत एरिया) एरिया जैसे स्मार्ट रोड, तस्वीर महल दीवानी कचहरी रोड से यूनिपोल स्वयं के व्यय से हटाना शुरू कर दिया गया है और शीघ्र ।ठक् ंतमं के अंदर विज्ञापन के लिये ई निविदा आमंत्रित की जायेगी।

यह भी ज्ञातव्य है की ंइक के बाहर की यूनीपोल ई निविदा मंगलवार को खोली जाएगी। साथ ही उन्होनें बताया कि जितने दिन अतिरिक्त यूनिपोल लगाये गये है उसका जुर्माना वसूला जा रहा है। एबीडी एरिया पूर्णता यूनिपोल स्ट्राक्चर मुक्त हो।

-महापौर के नेतृत्व में चला नगर महासफाई अभियान-महापौर ने किया श्रमदान-

नगरीय क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर से बेहतरीन बनाने के लिये माननीय मंत्री नगर विकास शहरी सम्रग नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप नगर महासफाई अभियान के दूसरे दिन महापौर प्रशांत सिंघल के नेतृत्व में पार्षद वार्ड 48 भगवान गढ़ी पार्षद वार्ड 46 लोको कॉलोनी पार्षद वार्ड 25 क्वार्सी पार्षद वार्ड 3 पला साहिबाबाद पार्षद वार्ड 13 नुनेर गेट पार्षद

वार्ड 6 सराय कावा पार्षद वार्ड 8 सराय लवरिया उदय सिंह जैन रोड कनवरीगंज पार्षद वार्ड 2 लक्ष्मपुर पार्षद वार्ड 59 जमालपुर पार्षद वार्ड 49 विक्रम कॉलोनी पार्षद वार्ड 33 किशनपुर पार्षद वार्ड 7 भगवान नगर पार्षद वार्ड 20 सराय खिरनी मदारगेट पार्षद वार्ड 21 शनीचरी पेंठ पार्षद वार्ड 10 अचलरोड पार्षद वार्ड 11 इंद्रा नगर आदि क्षेत्रो मे विशेष सफाई महाअभियान चलाया।

सराय लवरिया में अभियान के दूसरे दिन अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के साथ महापौर प्रशांत सिंघल ने जनता के बीच में पहुॅचकर स्वच्छता के प्रति सेवा करने का संकल्प लेते हुये नागरिकों को इस अभियान में जुड़कर सप्ताह में एक दिन स्वच्छता के प्रति श्रमदान करने की अपील की। उन्होनें कहा कि स्वच्छता के प्रति श्रमदान करने से घर की भांति अपका शहर, प्रदेश और देश स्वच्छ और संुदर बनेगा अपने भविष्य को सुनहरा कल देने के लिये स्वच्छता को हमें अपनी आदत बनानी होगी।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि 16 जुलाई 2023 को पार्षद वार्ड 64 मथुरीया नगर पार्षद वार्ड 52 अमीरनिशां पार्षद वार्ड 38 चंदनिया पार्षद वार्ड 9 नौरंगाबाद पार्षद वार्ड 27 ब्राह्ममन पुरी पार्षद वार्ड 16 कैलाश गली पार्षद वार्ड 15 निरंजनपुरी पार्षद वार्ड 14 चूहरपुर आदि क्षेत्रो मे चलेगा विशेष सफाई महाअभियान चलाया जायेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »